फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lakhimpur khiri, farmer protest

लखमीपुर की घटना को लेकर किसानों में उबाल, कलक्ट्रेट में भाकियू, सड़कों पर उतरी सपा व कांग्रेस

Tue, 05 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
lakhimpur khiri, farmer protest
कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के विरोध में सोमवार को किसान और राजनीतिक दलों के लोग सड़क पर उतर आए। भारतीय किसान यूनियन व बुंदेलखंड किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सपाइयों ने घटना और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मृतकों के परिजनों से मिलने जाने के दौरान रोकने की घटना पर रोष जताते हुए घंटाघर मार्ग पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ घटी घटना और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा को रोकने का रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सभी लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

---------------
भाकियू ने केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त किए जाने व दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र की गाड़ी से किसानों की कुचल कर हत्या की गई है। इस नरसंहार में शामिल लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए, साथ ही अभिलंब गिरफ्तार किया जाए। मृतकों को परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी और घायलों को पचास लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, प्रदेश सचिव लाखन सिंह राजपूत, शब्बीर खां मंसूरी, कीरत बाबा, मलखान सिंह, शिवराम, बुंदेलखंड किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
फूटा गुस्सा : अखिलेश को रोकने और किसानों की मौत पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
ललितपुर। लखीमपुर खीरी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को कुचलने के मामले में मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लेने से गुस्साए सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसानों का हाल लेने जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गिरफ्तारी करना लोकतंत्र की हत्या करना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो करोड़ की मदद, परिवार को सरकारी नौकरी दिए जाने और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार न करने पर पार्टी ने बडे़ आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राजेश जैन, प्रसन्न जैन, गिरधारी यादव, रमेश यादव, प्रदीप जैन, विजय सिंह यादव, आशीष अहारिया, हृदेश मुखिया, अमर सिंह, कृष्ण स्वरूप निरंजन, राजेश यादव, महेंद्र यादव, दातार सिंह यादव, विट्टू यादव, पंकज यादव, रोहित यादव, रानू मंसूरी, अंकित यादव, इकलाख मंसूरी, पवन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
ललितपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने विरोध प्रदर्शन कर वापस लौट रहे निहत्थे और निर्दोष किसानों को गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी। जिससे आम जन में सरकार के प्रति आक्रोश फैल गया। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लखीमपुर जाने के दौरान रोकते हुए हिरासत में लेना निंदनीय है। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने प्रियंका गांधी को रिहा करने और मृतक किसानों को एक-एक करोड़ का मुआवजा, घायलों को 20- 20 लाख रुपये की मदद करने और मृतकों के एक परिजन को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। साथ ही दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, उसके बेटे और अन्य उनके साथियों को तुरंत गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाई जाने की मांग की है। इसके बाद युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति स्थल से लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च भी किया। इस दौरान प्रदेश सचिव उवेश खान, दीक्षा परमार, पुनीत देवलिया, राकेश रजक, महिला प्रदेश महासचिव शोभा राजा, रेखा राजा गौर, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, पूर्व नगर अध्यक्ष हरी बाबू शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, अजय कुशवाहा, महिला अध्यक्ष नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।
---
मृतकों के परिजनों को दी जाए नौकरी
ललितपुर। सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने लखीमपुर की घटना में दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मृृतकों के एक-एक परिजन को नौकरी और 50-50 लाख रुपये देने और राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष सूरजभान यादव, मुकेश यादव, शुभम, अमित, मोहन यादव, जीत राजपूत, गजराज सिंह, यादव आदि के हस्ताक्षर किए।
मुख्यमंत्री का पोस्टर फूंककर नारेबाजी की
तालबेहट। सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनिल कुमार को सौंपा। सपा नेताओं ने कहा कि मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करना गलत है। उन्होंने घटना के लिए दोषी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और प्रदेश के उपमुख्य मंत्री का इस्तीफा, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजने और मृतकों के परिजनों को दो करोड़ की आर्थिक मदद के अलावा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पोस्टर फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मानसिंह यादव, अनिल कुमार, रामविलास रजक, धनीराम रजक, धर्मेंद्र कुशवाहा, आजाद, महेश, हरीराम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं भाकियू ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये व एक सदस्य को नौकरी, घायलों को पचास लाख दिलाने की मांग की।
---
घटना का विरोध कर दिया ज्ञापन
बार। ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सड़क पर बैठकर भाजपा सरकार के विरोध नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। लखीमपुर खीरी में किसानों की कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। एडीओ पंचायत आशीष कुमार को दिए ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग की गई। इस मौके पर रामजीवन यादव, डॉ जगमोहन सिंह यादव, कन्हैया लाल रजक, खेमचंद लोधी, मानवेंद्र लोधी, अजय यादव, इंद्रपाल चुनगी, जोधन सिंह राजपूत, रानू राजा पुष्पेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, राजेंद्र सहरिया, रविंद्र टोडी आदि मौजूद रहे। संवाद
-------------
किसानों की हत्या व अखिलेश को नजरबंद करने पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
महरौनी। सपा कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर में स्थित इंदिरा तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार कानून से खिलवाड़ कर लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर किसानों की हत्या हो गई। घटना में मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नजरबंद कर दिया, उन्हें निकलने नहीं दिया गया। इस मौके पर कालका प्रसाद यादव, सरफराज अली, प्रदीप साहू, शिल्पी रजक, वृषभान सिंह, निशांत जैन, बलराम निरंजन, यूनिस अली हाशमी, किशनू सोनी, प्रसन्न यादव, नीलेश कुमार, गजेंद्र सिंह, रीतेश साहू, कल्लू राईन, अरविंद यादव, छोटू, करन रजक, मज्जू ठेकेदार, सुरेंद्र यादव, राजेश पटेल, भान सिंह, चंद्रपाल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

------------------
मृतकों के परिजनों को दो-दो करोड़ रुपये की सहायता व एक सदस्य को नौकरी दे सरकार
मड़ावरा। लखीमपुर खीरी में हुई घटना और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशनारायण पाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो करोड़ रुपये की सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी समेत उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर, शेरसिंह तोमर, राजेंद्र सिंह, विजय परिहार, कैलाश कुशवाहा, डिंपल सिंघई, शील चंद्र अहिरवार, राजेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, रामसिंह लोधी, मुन्नापाल, सुरेंद्र पटेल, हनुमत सिंह, वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अतुल यादव, शिवम सेन, श्रीपत झा, माखनलाल कुशवाहा, अंगद पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

भाकियू कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेते एडीएम

भाकियू कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेते एडीएम- फोटो : LALITPUR

घंटाघर पर नारे बाजी करते सपा कार्यकर्ता व जिलाध्यक्ष तिलक यादव

घंटाघर पर नारे बाजी करते सपा कार्यकर्ता व जिलाध्यक्ष तिलक यादव- फोटो : LALITPUR

एडीएम को ज्ञापन देते सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव

एडीएम को ज्ञापन देते सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव- फोटो : LALITPUR

गलियों व बाजार में रैली निकालकर  प्रदर्शन करते कांग्रेसी

गलियों व बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी- फोटो : LALITPUR

सिर पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

सिर पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन- फोटो : LALITPUR

अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता

अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed