{"_id":"614b82a28ebc3efac27a9b38","slug":"lady-suicide-after-dispute-with-husband-lalitpur-news-jhs204963867","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं में कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं में कूदकर महिला ने दी जान
विज्ञापन
rape graphic.jpg
- फोटो : rape graphic.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम चंदावली, मर्रोली में एक महिला ने घर के पास बने कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजन घरेलू विवाद का कारण बता रहे हैं।
थाना बार के ग्राम चंदावली, मर्रोली निवासी प्रभा (30) पत्नी खिल्लू बुधवार को दोहपर में घर में थी, इसी दौरान उसका अपने पति से किसी घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वह अचानक से गुस्से में घर से निकल गई और घर के पास में ही बने कुएं में कूद गई। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी थाना बार पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे हैं। उसकी शादी करीब पंद्रह वर्ष पहले हुई थी। थानाध्यक्ष बार मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रभा का बुधवार को अपने पति के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद वह कुएं में कूद गई। मामले की जांच की जा रही है।