फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lady fell to track, survive

शताब्दी ट्रेन से नीचे गिरकर महिला बाल-बाल बची

Sun, 21 Feb 2021 07:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
lady fell to track, survive
train.jpg - फोटो : train.jpg
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में अपने रिश्तेदार से मिलकर प्लेटफार्म पर उतरते समय एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक से प्लेटफार्म से ट्रेन के पहिये के पास पटरियों पर जा गिरी, इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद लोग और महिला के परिजन चिल्ला पड़े, तभी आननफानन यात्रियों में किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। लोगों ने किसी प्रकार महिला को बाहर खींचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शताब्दी रुकने से मौके पर पहुंची आरपीएफ ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी तनु जैन (32) पत्नी गौरव जैन अपने परिजनों के साथ रविवार को भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में एक रिश्तेदार से मिलने गईं थीं। ट्रेन आने पर वह ट्रेन के अंदर रिश्तेदार से मिलने पहुंचीं। इसके बाद जैसे ही वह उतरने लगीं, तभी ट्रेन चल दी और महिला का संतुलन बिगड़ गया, इससे वह खिसकते हुए प्लेटफार्म से नीचे सीधे ट्रेन के पहिये के पास पटरियों पर जा गिरीं, यह देख परिजन और लोगों के चिल्लाने पर तत्काल यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन रुक गई और लोगों ने महिला को किसी प्रकार पटरियों से उठाकर प्लेटफार्म पर खींच लिया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे महिला को मामूली चोटें भी आईं, जिस पर वहां मौजूद परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed