{"_id":"61561c5a8ebc3e61df07e3cf","slug":"lady-fell-from-train-injured-lalitpur-news-jhs205597518","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चढ़ते समय रेल पटरियों पर गिरी महिला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में चढ़ते समय रेल पटरियों पर गिरी महिला, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के लिए उतरी महिला चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से रेल पटरियों पर गिर गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला अपने नशेड़ी पति की मारपीट से परेशान होकर सूरत से अपने मायके रायबरेली जा रही थी।
रायबरेली निवासी वर्तिका पाल (40) पत्नी राकेश पाल सूरत में अपने पति के साथ रहती थी, जहां पर वह ट्रैक्टर चलाता है। आरोप है कि पति शराब पीकर आएदिन उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करता है। नशेड़ी पति की मारपीट से तंग महिला बुधवार को उसने अपने दो बच्चों के साथ रायबरेली स्थित मायके जाने के लिए अपने देवर अजय पाल से सामान ट्रेन तक रखवा लिया। महिला बच्चों सहित बलसाण-रायबरेली ट्रेन में बैठकर रायबरेली के लिए चल दी। बृहस्पतिवार को जब ट्रेन ललितपुर पहुंची तो सिग्नल नहीं मिलने के चलते ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी हो गई। इसी दौरान वर्तिका पानी भरने के लिए अपने छोटे बेटे अंश के साथ प्लेटफार्म पर उतर गई और पानी भरने लगी लेकिन ट्रेन कुुछ ही पल रुकने के बाद चल दी, यह देख महिला अपने बच्चे को लेकर चलती ट्रेन पकड़ने का प्रयास करने लगी जिस पर उसके बेटे ने गेट के पास का हैंडिल पकड़ लिया और वह भी ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ने लगी, लेकिन गेट बंद देख वहां मौजूद वेंडर व अन्य लोगों ने चलती ट्रेन से उसके बेटे को उतार लिया, लेकिन महिला प्लेटफार्म पर गिर गई और ट्रेन के कोच के पायदान से टकराकर रेल पटरियों पर ट्रेन और प्लेटफार्म के नीचे गिर गई, जिससे उसका एक बांया पैर का पंजा ट्रेन के पहिये की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने ट्रेन आगे निकलने के बाद तत्काल पटरियों पर तड़पती महिला को उठाकर प्लेटफार्म पर लिटाया। जानकारी पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला के साथ उसका छह वर्षीय बेटा भी मां से बार-बार लिपट कर दुखी हो रहा था। आरपीएफ ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
ट्रेन में छूट गया बेटा तो आरपीएफ ने झांसी में उतरवा कर मां को सौंपा
महिला का एक बेटा ट्रेन के कोच में बैठा रह जाने से वह परेशान थी। जानकारी पर आरपीएफ ने महिला से कोच व सीट नंबर पूछकर उसके बड़े बेटे को झांसी में उतारवा लिया और मेडिकल कॉलेज पहुंची महिला के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ के इस प्रयास का महिला ने आभार जताया।
विज्ञापन
-------------
बोली पीड़िता
उसका पति सूरत में ट्रैक्टर चालक है। वह आए दिन शराब पीकर घर लौटता और उसके साथ बुरा बरताव करते हुए मारपीट करता है जिससे वह तंग आ चुकी थी और उसने वहां रह रहे अपने देवर अजय पाल से रायबरेली जाने के लिए ट्रेन में सामान रखवाकर मायके जा रही थी लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।- वर्तिका, घायल महिला यात्री