फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lady die, allegation of dowry death

महिला की मौत दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Aug 2019 07:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
lady die, allegation of dowry death
महिला की मौत दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम गंगारी में एक महिला की मौत फांसी लगने से हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने अतिरिक्त दहेज नहीं देने के कारण हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने पति, ससुुुर समेत दो रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम गंगारी निवासी विमला उर्फ बीनू (20) सोमवार को घर पर अकेली थी। दोपहर को उसका शव कमरे में बल्ली के सहारे दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। ग्रामीणों ने रात्रि लगभग आठ बजे सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना निवासी मृतका के पिता किशन पुत्र चतरे अहिरवार ने बताया बीते वर्ष 20 अप्रैल को पुत्री की शादी ग्राम गंगारी निवासी संजू से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर पुत्री के साथ मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे। उसने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर पुत्री अपने पति के साथ मायके आई थी। 17 अगस्त को पति के साथ ससुराल आ गई थी। मायके से वापस आते ही ससुरालीजनों व उनके रिश्तेदारी ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर षड़यंत्र से पुत्री की हत्याकर शव को फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति संजू, ससुर जुगल, थाना बार के ग्राम गदयाना निवासी रिश्तेेदार दशरथ और मातादीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य परिजन बाहर करते मजदूरी
मृतक के पति के अन्य भाई शहरों में मजदूरी करते हैैं। घर पर केवल पति-पत्नी व ससुर ही रहते थे। पति की मां की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed