फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ladies body found hanging

फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 01 Sep 2019 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
ladies body found hanging
फांसी पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द में दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में देर रात महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। ससुरालियों के अनुसार महिला अपने पति की बीमारी से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम डोंगराखुर्द निवासी सेवंती (28) पत्नी जानकी की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं और उसका पति बीमार रहता है। उसका ग्वालियर का इलाज चल रहा है। ससुरालियों के अनुसार शनिवार की रात को सेवंती ने रात में पति को दवा खिलाई और कमरे में सोने चली गई। जहां उसका पति और चार वर्ष का बच्चा सो रहा था।
विज्ञापन

देर रात जब पति जानकी शौच के लिए उठा तो उसने पत्नी को कमरे में फांसी पर लटका पाया। उसने घबराकर नीचे सो रहे अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। अगले दिन रविवार की सुबह थाना मड़ावरा से पुलिस पहुुंच गई व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़ावरा पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। मृतका सेवंती के पिता ग्राम देवरान निवासी आशाराम ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2007 में जानकी के साथ की थी। पुत्री चार दिन पहले मायके में थी। उसकी सास व ससुर ने फोन लगाकर पुत्री को ग्राम डोंगरा बुलवाया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पैसे उसके खाते में आ गए हैं, उन्हें निकाल लो। इस पर पुत्री 27 अगस्त को ससुराल चली गई और रात को सेवंती को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed