{"_id":"5eadc3ee8ebc3e90941e465d","slug":"laboure-coming-are-not-stop-taldehate-news-jhs165859717","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वाले मजदूरों का नहीं थम रहा सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वाले मजदूरों का नहीं थम रहा सिलसिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। लॉकडाउन के 40 दिन बाद देश के कई जिलों से लोगों का गांवों में आना बदस्तूर जारी है। तहसील अंतर्गत ग्राम रजावन में एक दर्जन लोगों के इंदौर से आने से ग्रामीणों में चिंता है।
बुंदेलखंड के कई जिलों में कुछ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से जनपद के लोग भी आशंकित नजर आ रहे हैं। झांसी जिले के सबसे नजदीक तालबेहट तहसील होने से क्षेत्र के लोगों में कुछ अधिक चिंतित हैं। गांव - गांव के लोग इस समय बारह से आने वाले लोगों पर सख्त नजर रखे हुए हैं। शनिवार की शाम ग्राम रजावन में एक दर्जन के लगभग मजदूर आने की सूचना से ग्रामीण सजग और चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में लेखपाल, ग्राम प्रधान और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी, परंतु समाचार लिखे जाने तक कोई भी मौके पर नहीं आया। लोगों ने सभी को क्वारंटीन कराते हुए उनका परीक्षण कराने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
ग्रामीणों से शाम को जानकारी मिली है। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को अवगत करा दिया गया है।
- मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी तालबेहट।