फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   labor department campaign against child labor

श्रम विभाग ने बाल श्रमिकों के खिलाफ चलाया अभियान

Mon, 30 Aug 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
labor department campaign against child labor
तालबेहट पहुंची श्रम विभाग की टीम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डीएम के निर्देश पर बाल श्रम के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में श्रम विभाग की टीम ने तालबेहट में कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरूद्ध नोटिस जारी किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी दामोदर अग्रहरि ने बताया कि 14 साल से कम उम्र के बच्चे दो प्रतिष्ठानों में काम करते पाए गए परीक्षण के उपरांत उन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में छह से 30 अगस्त तक बाल श्रम रोकने के उद्देश्य से टीमों का गठन कर अभियान चलाया जा रहा है। टीमें ऐसे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं जहां बाल श्रम कराया जा रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया बाल श्रम से मुक्त कराए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं एवं बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने पर प्रतिष्ठान के सेवायोजकों/दुकानदारों के विरूद्ध नोटिस भेजने के उपरांत प्राभियोजन दायर करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि बाल श्रम अपराध है, उसे रोकें। कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग से एंटी ह्युमैन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी भगवती प्रसाद मिश्रा, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुलश्रेष्ठ एवं लक्ष्मण सिंह, चाइल्ड लाइन से जॉनी राजा, सुरेंद्र, रामवती, निधि जैन एवं कपिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed