फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   laalitpur new corona 263 cases

ललितपुर में लगातार बढ़ रहे संक्रमित, 263 नए संक्रमित मिले

Sat, 17 Apr 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
laalitpur new corona 263 cases
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। कोरोना संक्रमण से जनपद के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 1727 जांचों में 263 मरीज संक्रमित पाए गए। जिनमें सीएमओ कार्यालय में तैनात चिकित्सक डॉ. हुसैन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं तालबेहट क्षेत्र में अब तक के सबसे अधिक 58 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ में मेडिकल कॉलेज झांसी में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 1727 जांचें की गईं, जिनमें कुल 263 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आरटीपीसीआर से 93 और एंटीजन में 170 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सात लोगों की एंटीजन रिपोर्ट झांसी से प्राप्त हुई हैं। जनपद शुक्रवार को हुई जांचों में तालबेहट क्षेत्र में 58 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि बिरधा में नौ, महरौनी में दस, जखौरा में बीस, बार क्षेत्र में 13, बुरोगांव पावर प्लांट में चार कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि मड़ावरा क्षेत्र में भी दस मरीज मिले हैं। वहीं साठ वर्ष से अधिक आयु के 27 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। जिनमें एक 85 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं दस वर्ष से कम आयु के दस बच्चे भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें दो वर्षीय व एक वर्षीय मासूम भी शामिल हैं। वहीं सीएमओ कार्यालय में चिकित्सक के अलावा ऑफीसर कॉलोनी के अलावा तालबेहट तहसील में भी संक्रमण मिलने से हड़कंप मच गया। कोरोना की भयावह स्थिति का आंकलन इसी से लगाया जा सकता है कि शहर में कोई भी मोहल्ला ऐसा नहीं है जहां कोरोना का संक्रमण न हो। इसके साथ ही ललितपुर निवासी लल्खा (55) पुत्र काशी की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, सरकारी आंकड़ों में एक की मौत बताई जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर कोरोना से तीन मौतें होने की खबरें चल रही हैं। ललितपुर में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1370 हो गया है।
विज्ञापन

-
शुक्रवार को 1727 जांचें की गईं, जिनमें 263 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत की सूचना भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed