{"_id":"697fa39d4f8f5681e40885e7","slug":"kusmads-team-won-the-trophy-by-defeating-tt-nagar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-150910-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टीटीनगर को हराकर कुसमाड़ की टीम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टीटीनगर को हराकर कुसमाड़ की टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
फाइनल में दोनों की टीम के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना। कस्बा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को टीटीनगर व कुसमाड़ की टीम के बीच हुआ। इसमें कुसमाड़ टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल में कुसमाड़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। इसके जवाब में टीटीनगर की टीम 15 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। कुसमाड़ की टीम ने 6 रन से मैच जीत लिया।
कुसमाड़ की ओर से नंदकिशोर ने 56 रन और 2 विकेट लिए। उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में विवेक को 140 रन और 8 विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। दोनों टीमों को शील्ड और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। समापन में थानाध्यक्ष सौजना सुधाकर पांडेय, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, प्रवीन गिरी, संदीप जैन, महेंद्र सिंह गौर, रब्बी राजा, लक्ष्मी पटेरिया, लालाराम झा शिक्षक, प्रमोद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मैत्री मैच में सौजना पुलिस टीम को कमेटी टीम ने हराया
मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें कमेटी की टीम ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 5 विकेट खोकर 68 रन बनाए। इसके जवाब में थाना पुलिस सौजना की टीम 2 विकेट खोकर 6 ओवरों में 62 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के कप्तान संदीप जैन और प्रवीन गिरि (उपनिरीक्षक) को थानाध्यक्ष सौजना सुधाकर पांडेय ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।