{"_id":"5e2c91ba8ebc3e4b0b57bef8","slug":"kurrat-and-lakhanjar-school-hanging-find-lock-lalitpur-news-jhs15845621","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्रट और लखंजर स्कूलों में लटकते मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्रट और लखंजर स्कूलों में लटकते मिले ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड मडावरा में संचालित प्राथमिक विद्यालय/ उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम कुर्रट व लखंजर के विद्यालयों में ताले लटके मिले। कुर्रट के स्कूल में एक फर्जी टीचर पढ़ाते मिला। उन्होंने बीईओ का स्पष्टीकरण तलब किया है।
शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय कुर्रट व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्रट का निरीक्षण किया। दोनो विद्यालय एक ही परिसर में स्थित हैं और दोनों विद्यालय बंद पाए गए। विद्यालय परिसर में प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे कुल 21 बच्चे एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत कुल 16 बच्चे उपस्थित थे, जिन्हें रूप सिंह निवासी ग्राम कुर्रट पढ़ा रहे थे। ग्रामवासी देवी सिंह से ज्ञात हुआ कि विद्यालय में कोई भी शिक्षक/ शिक्षामित्र नहीं आते हैं, जिस कारण वे ही नियमित रूप से विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि विद्यालय में सात दिन में केवल एक दिन मध्याह्न भोजन बनाया जाता है। विद्यालय में फल एवं दूध का वितरण कभी नहीं किया जाता है। विद्यालय में विगत पांच वर्ष से रंगाई- पुताई का कार्य नहीं किया गया है। विद्यालयों के शौचालय पूर्णत: टूटे और अक्रियाशील हैं। विद्यालय में दो में से एक हैंडपंप क्रियाशील है।
22 जनवरी
से द्वितीय सत्र परीक्षा का आयोजन था, इसे कराने में भी लापरवाही बरती गई। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में फर्जी शिक्षक द्वारा नियमित विद्यालय में शिक्षण कार्य करना आरटीई एक्ट में दिए गए प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि दोनों विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा किये जा रहे कृत्य की विस्तृत जांच के बाद सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कुर्रट में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामस्वरूप एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज प्रधानराध्यापक फरजाना खातून की अनुपस्थित दिवस की वेतन काटते हुये अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रावि कुर्रट में कार्यरत शिक्षा मित्र भगवत सिंह एवं सीताराम के अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया। उपरोक्त के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मडावरा को निर्देश दिए कि तीन दिने में अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें।
विकासखंड मडावरा में संचालित ग्राम लखंजर के प्राथमिक विद्यालय /उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दोनों स्कूल बंद पाए गए। विद्यालयों के शौचालय पूर्णत: टूटे और अक्रियाशील हैं। विद्यालय में दो हैंडपंप हैं, जिनमें एक हैंडपंप क्रियाशील है। 22 जनवरी से द्वितीय सत्र परीक्षा का आयोजन था, लेकिन विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/शिक्षा मित्रों द्वारा बच्चों के हित को ध्यान न देते हुए लापरवाही बरती गई। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों द्वारा रंगाई- पुताई का कार्य नहीं कराया गया। मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत प्रेषित धनराशि एवं आवंटित खाद्यान्न, कंपोजिट ग्रांट आदि धनराशि का शिक्षकों द्वारा गड़बड़ करना स्पष्ट होता है। प्रावि लखंजर में कार्यरत यशवेंद्र सिंह इंप्रअ एवं उप्रावि में कार्यरत रादकेश कुमार नामदेव इंप्रअ की अनुपस्थित दिवस का वेतन काट दिया। शिक्षा मित्र महेश कुमार के अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया। खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा को निर्देशित किया कि तीन दिवस में स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें।
लटक गई सेवा समाप्ति की तलवार
बीएसए ने विद्यालयों में ताले लटकने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों के कारनामे बच्चों के बाल अधिकारों एवं उनके भविष्य के प्रति अत्यंत खेदजनक हैं। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा किए गए कार्य की विस्तृत जांच के बाद सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।