{"_id":"661db4d4b167bf3de40785f4","slug":"kotwali-police-will-investigate-the-case-of-taking-away-an-innocent-girl-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113351-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मासूम बच्ची को ले जाने के मामले की जांच कोतवाली पुलिस करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मासूम बच्ची को ले जाने के मामले की जांच कोतवाली पुलिस करेगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में तैनात नर्स के पति द्वारा सरकारी आवास में घुसकर सास से मारपीट कर अपनी छह माह की दुधमुंही बच्ची को उठाकर ले जाने के मामले की जांच अब महिला पुलिस के स्थान पर कोतवाली पुलिस करेगी। एसपी के आदेश पर मुकदमें की विवेचना स्थानांतरित की गई है।
जिला महिला अस्पताल में तैनात नर्स पूजा मिश्रा का पति सुशील 9 अप्रैल की सुबह उसके सरकारी आवास में पहुंचकर सास उमलेश रानी से मारपीट कर दी थी। साथ ही अपनी छह माह की दुधमुंही पुत्री नीति मिश्रा को उठाकर ले गया था। एसपी ने एसओजी, सर्विलांस को बच्ची और आरेापी की तलाश में लगा दिया था। इसके साथ पीड़ित नर्स पूजा मिश्रा की तहरीर पर महिला थाना में आरोपी सुशील मिश्रा निवासी लखनऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन घटना के छह दिन गुजरने के बाद भी मासूम बच्ची और आरेापी की तलाश में पुलिस सफल नहीं हो सकी। वहीं छह माह की पुत्री के छह दिन बाद भी न मिलने से मां पूजा मिश्रा की हालत खराब हो चुकी है। वह पुलिस के पास जाकर बच्ची के बारे में जानकारी करती है। लेकिन पुलिस का न में जवाब मिलने पर उसके हाथ निराशा लगती है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अब मुकदमें की विवेचना व जांच महिला थाना से कोतवाली सदर स्थानांतरित कर दिया है। अब इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम करते हुए बच्ची को सकुशल खोजते हुए आरोपी को जल्द ही पकड़ लेगी। हालांकि इस मामले में एसपी के निर्देश पर पूर्व से ही एसओजी व सर्विलांस की टीम लगी हुई है। बाबजूद इसके सफलता नहीं मिल पाई।