फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kotwali police opened the history sheet of 11 vicious criminals

Lalitpur News: कोतवाली पुलिस ने खोली 11 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट

Wed, 24 May 2023 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 24 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police opened the history sheet of 11 vicious criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण करने की जनपद पुलिस लगातार कवायद कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न अपराधों में लिप्त 11 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें सर्वाधिक चोरी, अवैध शराब कारोबार से संबधित अपराधी है।
जनपद पुलिस के द्वारा शातिर अपराधियों और संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम शुरू कर दिया गया है। विभिन्न थानों की पुलिस अपने अपने अपराध रजिस्टर को खंगालने में जुट गई। वहीं क्षेत्र के सक्रिय शातिर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोल रही है। इसमें कोतवाली पुलिस ने एक साथ 11 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसमें सर्वाधिक चोरी, अवैध शराब का कारोबार करने वाले अपराधी शामिल है।
विज्ञापन

इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
कोतवाली पुलिस ने जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। उनमें वीकेंद्र सिंह निवासी ग्राम पटसेमरा, अमित जोशी निवासी गांधीनगर, करन कुशवाहा निवासी लक्ष्मीपुरा, जितेंद्र उर्फ डब्बा निवासी मऊमाफी, अमित सोनी निवासी रामनगर, संजय उर्फ गोलू निवासी तालाबपुरा, विनोद निवासी रावतयाना, निहाल सिंह निवासी गोविंदनगर, पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सू कबूतरा निवासी ग्राम चीरा, गुलाब कबूतरा निवासी ग्राम चीरा, रामबरन निवासी ग्राम चीरा शामिल हैं। अपराध कारित करने वाले हिस्ट्रीशीटरों के घर-घर जाकर पुलिस सत्यापन करेगी। इसके साथ इनकी शत प्रतिशत निगरानी करेगी और यह भी जानकारी जुटाएगी कि वर्तमान समय में यह हिस्ट्रीशीटर क्या काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए कोतवाली क्षेत्र के 11 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। हिस्ट्रीशीट के माध्यम से अब इन शातिर अपराधियों की निगरानी आसानी से की जा सकेगी। - अनुज गंगवार, प्रभारी/कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed