{"_id":"5ff61a2e8ebc3e31c87ac0bc","slug":"kissan-sammelan-lalitpur-news-jhs18539630","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता के लिए कार्य कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनता के लिए कार्य कर रही सरकार
विज्ञापन
बार में कृषि गोष्ठी में किसान को प्रमाण पत्र देते मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ व अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर) किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत किसान गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं किसान मेला में क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों के लिए संचालित की जा रहीं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आम जनता के लिए कार्य कर रही है।
बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक भवन के प्रांगण में महिला स्वयं सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी सहित क्षेत्र के महिला और पुरुष किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ रहे। अध्यक्षता स्थानीय किसान रामकुमार रिछारिया ने की। सीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक मंच पर किसानों को प्रत्येक विभाग की जानकारी देना है। चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि सरकार आम जनता के लिए कार्य कर रही है और उनकी सेवा कर रही है। मिशन शक्ति जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर सबल बनाने का कार्य किया जा रहा है।
सहकारिता विभाग, उद्यान विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि, लघु सिंचाई, पशुपालन, बाल विकास परियोजना, मत्स्य, वन विभाग, कृषक मित्र के अलावा स्थानीय स्तर पर खाद व बीज कीटनाशक आदि की दवा के दुकानदारों ने भी इस कृषि मेला में अपने-अपने स्टाल लगाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य द्वार पर कोरोना की जांच की एवं किसानों को मास्क वितरित किए। उप कृषि निदेशक संतोष सविता में पावर प्वाइंट डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से किसानों को विभागीय जानकारी दी। कृषि, उद्यान, फल, सब्जी, दूध, मछली पालन आदि उत्पादन कार्यों में ब्लॉक के सफल किसानों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, एसडीओ वन विभाग जेडी सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता रमेश कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी बार आलोक वर्मा, लघु सिंचाई विभाग के दीपक कुमार, राजकुमार, जेपी रजक, सुजीत पाठक, देवसिंह यादव, जगवीर सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ लेखराज सहित समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे। संचालन साहवेंद्र सिंह बानपुर ने किया।

बार में कृषि गोष्ठी में बैठे किसान- फोटो : LALITPUR