फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kishano ke andolan ko kamjor kar rahe bhajpaiyan

किसानों के आंदोलन को कमजोर कर रहे भाजपा के बहरूपिये:एमएलसी

Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
kishano ke andolan ko kamjor kar rahe bhajpaiyan
सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता करते सपा के स्नातक विधायक डा. मान सिंह यादव व पार्टी पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के स्नातक विधायक डॉ. मान सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन को भाजपा के बहरूपिये कमजोर करने में लगे हैं। सरकार देश को पूंजीपति के हाथों में गिरवी रखने की तैयारी में जुटी है। डॉ. मान सिंह सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन इस वायदे को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। उसकी जगह सरकार द्वारा रोजगार छीनने काम किया जा रहा है। वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय दिया गया, जिसे मौजूदा सरकार ने समाप्त कर दिया। पुरानी पेंशन भी नहीं दी जा रही है। प्रेरकों व शिक्षामित्रों को कहीं का नहीं छोड़ा है। कोरोना काल में कई विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन मिलने का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को चाहिए कि वह निजी स्कूलों के शिक्षकों का एक निश्चित वेतन तय करे। इस मामले में सदन में उठाया जाएगा। मौजूदा सरकार में प्रतियोगी परीक्षा के शुल्क को बढ़ाया गया है, जिसे कम करने की मांग की जाएगी। जिले के स्नातक युवा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तिलक यादव, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, खुशाल साहू, स्वामी प्रसाद यादव, रामविलास रजक, कैलाश यादव, कृष्ण स्वरूप निरंजन, गीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed