{"_id":"6245e03ed328c4754f591ba1","slug":"khet-par-latka-mila-sav-lalitpur-news-jhs217744579","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पेड़ पर लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पेड़ पर लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
पीएम हाउस के बाहर खड़े मृतक सरमन के परिजन
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत गांव मगरपुर में एक खेत में पेड़ पर किसान का शव लटका मिला। परिजनों ने मृतक की भाभी और उसके एक रिश्तेदार पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना पाली अंतर्गत गांव मगरपुर निवासी सरमन (28) पुत्र सुखदयाल लोधी बुुधवार रात को करीब आठ बजे खाना खाकर खेतों में फसल की रखवाली करने जाने की बात कहकर घर से गया था। अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उसका भाई सुजान एवं उसकी मां गेहूं कटाई के लिए खेत पर पहुंचे, लेकिन वहां सरमन दिखाई नहीं दिया, जबकि उसका बिस्तर वहां लगा हुआ था। कुछ देर तक उन्होंने वहां फसल कटाई की, लेकिन काफी देर बाद भी जब सरमन वहां दिखाई नहीं दिया तो खोजबीन के लिए आसपास जाकर देखा। वहां से कुछ ही दूर दूसरे के खेत में पेड़ पर तौलिया के फंदे पर सरमन का शव लटक रहा था।
यह देख उसने अन्य परिजनों को आवाज देकर बुलाया और घटना की सूचना थाना पाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सुजान ने आरोप लगाया कि उसके दूसरे भाई प्रीतम की पत्नी तीन वर्ष पहले एक रिश्तेदार के यहां चली गई थी और उसके साथ ही रहने लगी थी। उसने भरण पोषण का मुकदमा भी न्यायालय में दायर किया था और वह आकर झगड़ती है। 15 दिन पहले ही भाई की पत्नी ने आकर मटर की फसल की जबरन कटाई करा ली थी और सरमन के विरोध करने पर उसने धमकी भी दी थी। जिससे सरमन डरा हुआ था। अब सरमन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है, जहां उसकी चप्पलें दूर पड़ी थीं, जबकि सरमन कभी तौलिया नहीं पहनता था, लेकिन उसका शव नई तौलिया से लटका मिला है। ऐसे में भाई सरमन की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उसने पुलिस प्रशासन से सरमन की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मृतक सरमन तीन भाई में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। उसे आंखों से कम दिखाई देता था।