फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kharif crop will be sown in 3.32 lakh hectare area

Lalitpur News: 3.32 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी खरीफ की फसल की बोआई

Sat, 03 May 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kharif crop will be sown in 3.32 lakh hectare area
पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा 64,459 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रबी की कटाई पूरी होने के बाद अब खरीफ की फसल की बोआई के लिए कृषि विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार जनपद में खरीफ की फसल बोआई का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कृषि अधिकारियों को भेज दिया गया है। वहीं जनपद में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 64,459 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में बोआई का लक्ष्य दिया गया है।
कृषि निदेशालय लखनऊ में शुक्रवार को कृषि अधिकारियों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के अधिकारियों को उड़द, मक्का और अरहर का उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कृषि विभाग को ललितपुर में खरीफ की फसल की बोआई का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। इसके तहत इस बार जनपद में 3,32,173 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कुल बोआई की जाएगी, जबकि पिछले वर्ष जनपद में 2,67,714 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई की गई थी, जिसके सापेक्ष इस बार जनपद के लिए 64,459 हेक्टेयर अधिक फसल उगाई जाएगी। वहीं जनपद में इस बार खरीफ की फसलों में 2,34,708 हेक्टेयर में उड़द, 946 हेक्टेयर में धान, 32,031 हेक्टेयर में मक्का, 28 हेक्टेयर में बाजरा, 234 हेक्टेयर में ज्वार, 06 हेक्टेयर में श्रीअन्न, 1437 हेक्टेयर में मूंग, 529 हेक्टेयर में अरहर, 1811 हेक्टेयर में तिल, 26,481 हेक्टेयर में मूंगफली, 33,936 हेक्टेयर में सोयाबीन और 26 हेक्टेयर में कपास की बोआई की जाएगी।
विज्ञापन


बढ़ाया जाएगा अरहर, मक्का और उड़द का उत्पादन
पिछले वर्ष जनपद में उड़द 1,85, 602 हेक्टेयर में बोई गई थी और इसके सापेक्ष जनपद में उड़द का कुल उत्पादन 1,08, 206 मीट्रिक टन हुआ था, जबकि इस बार उड़द के लिए 2,34,708 हेक्टेयर में बोआई का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार पिछले वर्ष मक्का 19,680 हेक्टेयर में बोई गई थी, जिसके सापेक्ष 16,177 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था, जबकि इस बार 32,031 हेक्टेयर में मक्का की बोआई का लक्ष्य रखा गया है। वहीं पिछले वर्ष अरहर 133 हेक्टेयर में बोई गई थी और 157 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था, जबकि इस बार अरहर के लिए 529 हेक्टेयर में बोई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
इस बार जनपद में 3,32,173 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ की फसल बोआई का लक्ष्य दिया गया है। शासन द्वारा इस बार जनपद में अरहर, मक्का और उड़द का उत्पादन बढ़ाने के लिए शासन से निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
-बसंत कुमार दुबे, उपनिदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed