फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Khanda and Boulder mining work being done on 29 mines

29 खदानों पर हो रहा खंडा व बोल्डर का खनन कार्य

Thu, 27 Feb 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Khanda and Boulder mining work being done on 29 mines
ललितपुर। जिले में अकूत खनिज भंडार है। यहां से इमारती पत्थर अन्य जिलों में भी भेजा जाता है। वर्तमान में 29 खदानों से प्रतिदिन लगभग छह सौ घन मीटर का खनन कार्य किया जा रहा है। इससे खनिज संपदा की स्थिति को जाना जा सकता है। इस खनन कार्य से सरकार को प्रतिमाह तीन लाख रुपये का राजस्व मिल रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में सबसे पिछड़ा जनपद ललितपुर माना जाता है। यहां पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं बेशक नहीं मिल पाई हों, लेेकिन खनिज संपदा के भंडारण में जिला सबसे आगे माना जाता है। यहां नदी, नालों में बालू, घने जंगल, ग्रेनाइट और धातुओं में प्लेटिनम आदि धातुएं मिलने के संकेत मिले हैं। इनकी जांच का कार्य चल रहा है। इसके अलावा इमारती पत्थर का भी भंडार है। यहां का इमारती पत्थर जिले के साथ ही अन्य जनपदों में भी भेेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 27 इमारती पत्थर व गिट्टी की खदानों पर खनन का कारोबार किया जा रहा है। इनमें लगभग 12 खदानों पर गिट्टी का कारोबार किया जा रहा है। 12 से अधिक खदानों पर खंडा व बोल्डर निकाले जा रहे हैं। इन सभी खदानों से प्रतिदिन छह सौ घन मीटर से अधिक खनन किया जा रहा है। इनमें दो सौ घन मीटर गिट्टी व चार सौ घन मीटर खंडा व बोल्डर निकाले जा रहे हैं। खनिज विभाग को प्रतिमाह लगभग 30 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में चल रही खदानें बललितपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सिवनी खुर्द व बुढ़वार, लखनपुरा, तहसील तालबेहट के ग्राम हर्षपुर, गड़िया, पिपरा, तहसील महरौनी के ग्राम ठाठखेरा, छिल्ला आदि ग्रामों में गिट्टी व खंडा बोल्डर का कार्य चल रहा है।
जिले में खनिज संपदाएं हैं। खनन के लिए खनिज पट्टे दिए गए हैं, जिसमें खनन कर पत्थर व गिट्टी आदि अन्य खनन किया जा रहा है।
- नवीन कुमार दास
क्षेत्रीय/ जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed