फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   khai me girne se yubak ki maut

खाई में बाइक गिरने से युवक की मौत

Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
khai me girne se yubak ki maut
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा राजघाट में नहर के मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक फिसलकर खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर राजघाट चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला घुसयाना स्थित मोतीमंदिर के पास के निवासी अभिषेक (22) पुत्र धर्मेंद्र ग्वाला शुक्रवार को सुबह आइटीआई की परीक्षा देने के लिए मध्यप्रदेश के चंदेरी के आगे मुंगावली गए थे। इसी दिन देर शाम को जब वह अपनी बाइक से लौट रहे थे, तो राजघाट में नहर के मोड़ पर उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसलते हुए सड़क से नीचे खाई में जा गिरी, जिससे उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना राजघाट चौकी पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जब अभिषेक रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो पुलिस ने बात करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक दो बहनों में इकलौत भाई था और उसकी छोटी बहन की तीन महीने बाद ही शादी होनी थी, जिसके लिए वही सारी तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed