फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kelash narayan, 11th jila panchayat adyash

कैलाश नारायण बने 11वें जिला पंचायत अध्यक्ष

Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
kelash narayan, 11th jila panchayat adyash
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समारोह में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक को छोड़ अन्य सभी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई और कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। कैलाश नारायण 11वें जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। अपर मुख्य अधिकारी जिपं एसके सिंह ने बताया कि जिला पंचायत का गठन सन 1974 में झांसी से पृथकीकरण के पश्चात हुआ था। जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष सुजान सिंह बुंदेला बने थे। जनपद में अब तक 10 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन 11वें अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण ने जिला पंचायत सदस्य अतल देवी को छोड़कर बाकी अन्य सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत के अधिकांश सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, यह शुभ संकेत हैं। इससे जनपद के विकास की दिशा में और अधिक वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना है, इससे शीघ्र ही जनपद का चहुंमुखी विकास होगा। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि जनपद के विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि सभी जिला पंचायत सदस्य मिलकर जिले के विकास को आगे ले जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरिओम निरंजन, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
-----
कई जिपं सदस्य पहुंचे लेट, कम पड़ गईं कुर्सियां
कार्यक्रम में कई जिला पंचायत सदस्य लेट पहुंचे, जिससे मंचासीन अतिथियों को उनका इंतजार करना पड़ा। जब सभी जिला पंचायत सदस्य मंचासीन हुए तब जाकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो पाया। वहीं, कार्यक्रम स्थल में कुर्सी कम पड़ गइं थी। इस कारण कई नेताओं को कुर्सी के लिए इंतजार करना पड़ा। प्रांगण में रखी कुर्सी सभाकक्ष में लाई गई, तब जाकर लोग बैठ सके।
----
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ने बनाई दूरियां
समाजवादी पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं जिला पंचायत सदस्य ने कार्यक्रम से दूरियां बनाई। इस कारण आज उनकी शपथ नहीं हो पाई। वह प्रथम बैठक में भी नहीं पहुंची।

----
नहीं दिखा सोशल डिस्टेंस, होर्डिग्स भी रहे चर्चा में
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस नजर नहीं आया। न तो मंच पर कुर्सी दूर रखी गई और न ही सामने बैठे लोगों के बीच दूरियां दिखीं। कार्यक्रम में लोग सटकर बैठे हुए थे। हालांकि, कॉलेज प्रांगण में कोविड हेल्प डेस्क लगाई गई थी, जिस पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे लोगों को मास्क का वितरण किया, साथ ही लोगों के हाथ सैनिटाइज किए गए। उधर, कॉलेज प्रांगण में लगाए गए कुछ होर्डिग्स भी चर्चा में रहे। कुछ जिला पंचायत सदस्यों के होर्डिग्स लगाए गए थे, उनमें अध्यक्ष की फोटो नदारद थी। वहीं, कुछ ऐसी भी फोटो थी, जो जिला पंचायत सदस्य नहीं थे लेकिन उनके आगे पद नाम दर्शाया गया।
-----
जयश्री राम के लगे नारे
कार्यक्रम में कई बार जयश्रीराम के नारे लगाए गए। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने भारत माता के जयकारे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed