फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Keep food and water for sparrows... their life will be saved

Lalitpur News: गौरैया के लिए रखें दाना-पानी... बचेगी उनकी जिंदगानी

Wed, 20 Mar 2024 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Keep food and water for sparrows... their life will be saved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को विश्व गौरेया दिवस है। हम गौरैया के संरक्षण के लिए अपने घरों की छतों, दीवारों पर दाना-पानी रख सकते हैं। इससे लुप्तप्राय हो रहे इन पक्षियों की जिंदगानी बढ़ सकती है। गौरैया संरक्षण को समर्पित संस्था मानव ऑर्गेनाइजेशन ने वर्ष 2012 से घरेलू गौरैया की विशेष देखभाल और संरक्षण के लिए अभियान शुरू किया। वहीं, संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार से अभियान शुरू होेगा। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। संस्था के सदस्य सचिन जैन और डॉ. राजीव निरंजन ने बताया कि संस्था की ओर से अब तक हजारों घोंसले बनाकर घरों और दफ्तरों में टांगे जा चुके हैं।

पर्यावरणविद अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान बताया कि जापान में वफादारी की प्रतीक गौरैया अपनी मित्रता और समूहों में रहने की प्रवृत्ति के लिए जानी जाती है। विश्व गौरैया दिवस का लक्ष्य इनकी घटती आबादी के बारे में जागरुकता बढ़ाना और संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। समिति की ओर से बच्चों के समूह बनाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed