फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kashiram colony negligence

अधिकारियों की अनदेखी के चलते समस्याओं से जूझ रहे कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे

Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
kashiram colony negligence
चौक सीवर से निकलती गंदगी की नही हो पा रही निकासी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी जिम्मेदारों की उपेक्षा की शिकार है। रखरखाव के अभाव में यहां रहने वाले बाशिंदे अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। सभी ब्लॉकों के सीवर टैंक चोक हैं जिससे गंदगी खुले में जमा हो रही हैं, वहीं पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे उठ रही दुर्गंध से कॉलोनीवासियों को अपने घरों में रहना तक मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा गलियों से ईंट उखड़ने से पैदल चलना व वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का कहना है कि बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कांशीराम कॉलोनी बनवाई थी जो इन दिनों बदहाल है। समस्याओं को लेकर वे अधिकारियों पास चक्कर काट रहे हैं, लेकिनसुनवाई न होने से कॉलोनी में समस्याओं का अंबार हो गया है। यहां पर नालियों की सफाई न होने से दूषित पानी का ठहराव बना हुआ है। वहीं सीवर भी चोक हो गए हैं। जलभराव व गंदगी के कॉलोनी में ठहरने से उठ रही दुर्गंध से यहां रहने वालेे लोगों की विकट समस्या बनी हुई है। लोगों का यहां से निकलना तक दूभर हो गया है। इधर, मार्ग की ईंटें जगह-जगह उखड़ने लगी हैं। मुख्य मार्ग उखड़ने से चार पहिया वाहन ही नहीं दो पहिया वाहन की निकासी भी मुश्किल हो रही है। कई बार तो बाइक गड्ढों में गिरने से अनियंत्रित हो जाती है। इससे गिरकर बाइक चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

---
गंदगी व जलभराव से मच्छर पनपने से बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। कॉलोनी में नालियों की सफाई कराई जाए। जिससे मच्छर न पनप सकें और लोगों को बीमारियों से बचाया जा सकें। सड़क की मरम्मत भी करवाई जाए।- अशोक यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कॉलोनी के सभी ब्लॉकों के सीवर चोक पड़े हुए हैं। इससे गंदगी की निकासी नहीं हो पा रही है। गंदा पानी खुले में जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। दुर्गंध से आवास में ठहरना मुश्किल हो रहा है। यहां से निकलना तक मुश्किल है।- असलम खान
---
सीवरों की सफाई व नालियों से गंदगी की निकासी कराई जाए जिससे लोगों को रहने में सुविधा मिल सकें। यहां अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। पाइप लाइन से प्रेशर से नल नहीं आने से ऊपरी मंजिलों पर रह रहे परिवारों के लिए पानी की भी समस्या बनी हुई है। खराब हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए।- अंसार खां

आईटीआई कांशीराम कॉलोनी में सड़क खराब और सीवर चोक होने से गंदगी फैलने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसकी सफाई कराई जाएगी और सड़क को ठीक कराया जाएगा। -निहाल चंद्र, अधिशासी अधिकारी

काशीराम कॉलोनी में टूटे पाइप से फैलता पानी

काशीराम कॉलोनी में टूटे पाइप से फैलता पानी- फोटो : LALITPUR

कॉलोनी में नाली में जमा दूषित पानी

कॉलोनी में नाली में जमा दूषित पानी- फोटो : LALITPUR

कॉलोनी के मुख्य मार्ग के बगल में सीवर से निकली जमा गंदगी

कॉलोनी के मुख्य मार्ग के बगल में सीवर से निकली जमा गंदगी- फोटो : LALITPUR

कॉलोनी की उखड़ी मुख्य सड़क

कॉलोनी की उखड़ी मुख्य सड़क- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed