फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   karuna club oath to protect wild animal

करूणा क्लब की गतिविधियों से बच्चे सीख रहे जीवदया के कार्य

Mon, 05 Oct 2020 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
karuna club oath to protect wild animal
cow eating - फोटो : cow eating
ललितपुर। विश्व पशु दिवस चार अक्तूबर को मनाया जाता है। भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित संस्था करुणा इंटरनेशनल से जुड़कर बच्चों ने रविवार को पशुओं के संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

करुणा केंद्र ललितपुर व मड़ावरा के विद्यालयों में अध्ययनरत सैकडों बच्चों ने शाकाहार अपनाने का संकल्प भी लिया। केंद्र के अध्यक्ष अक्षय अलया व मडावरा केंद्र के संयोजक पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि करुणा इंटरनेशनल विगत 25 वर्षों से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जीवदया के कार्यों के लिए प्रेरित कर रही है। गो संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, गौरैया संरक्षण आदि के प्रति बच्चे जागरुक होकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

पशुओं और जीव-जंतुओं की सेवा सबसे बड़ी सेवा
देवेंद्र कुशवाहा, दिव्यांश जैन, देव राय, दीक्षा चंदेल और गुलशन झां ने कहा कि पशुओं और जीव-जंतुओं की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। वर्तमान समय में गौ माता पर हो रहे अत्याचारों को रोकना होगा। क्योंकि आज गोमाता का जीवन संकट में है, उसे बचाने के लिए हमें गोशालाएं खोलनी होगीं और वृद्ध गायों को गोशालाओं में भेजकर उनकी सेवा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed