मड़ावरा। ग्राम सैदपुर में टी 20 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में छायन ने करौंदा को 20 रनों से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। मैन आफ दि सीरीज बब्बू और मैन आफ दि मैच सतीश रहे।
करौंदा की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। छायन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 101 रन बनाकर करौंदा की टीम को जीतने के लिए 102 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी करौंदा की टीम 81 रन में ही सिमट गई। इस प्रकार छायन की टीम ने 20 रनों जीत दर्ज कराकर टूर्नामेंट का शील्ड पर कब्जा जमा लिया। छह विकेट चटकाकर गेंदबाज बब्लू ने मैन आफ दि सीरीज का खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ दि मैच का खिताब सतीश के नाम रहा। मैच में निर्णायक अरविंदर सिंह, नन्ने भाई, गजेंद्र सिंह राजपूत, जुझार सिंह और नीतू राजपूत ने निभाई। कमेंटेटर अखिल भारतीय महासभा के महामंत्री धनीराम सिंह रहे। स्कोरिंग का भार सचिन जैन ने संभाला। इस मौके पर सैदपुर बगिया खेल स्टेडियम के संरक्षक जगभान सिंह राजपूत, अनिरुद्ध सिंह, राजेंद्र सिंह, भगत सिंह सहित भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।