फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Karimnagar's waterlogging problem will soon be resolved, with the construction of a concrete road and drains.

Lalitpur News: करीमनगर में जलभराव की समस्या जल्द होगी दूर, सीसी सड़क और नाली का होगा निर्माण

Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Karimnagar's waterlogging problem will soon be resolved, with the construction of a concrete road and drains.
गली में सात लाख रुपये से जल्द शुरू होगा कार्य, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड 16 आजादपुरा प्रथम के मोहल्ला करीमनगर की गली में जलभराव की समस्या जल्द ही दूर होगी। गली में 7.13 लाख रुपये से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
शहर के मोहल्ला करीम नगर में कई वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालियों के पानी की निकासी न होने से गली में पानी जमा हो रहा है। वर्तमान में हालत यह है कि गली में पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। मोहल्लावासियों ने पत्थर रखकर निकलना शुरू किया तो अधिक पानी जमा होने से पत्थर भी डूब गए। ऐसे में लोग दूषित पानी से होकर निकल रहे हैं। स्कूली बच्चे अकेले नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने 30 नवंबर को अमर उजाला के पेज नंबर तीन पर ''गली में जमा पानी तो सड़क भी पड़ी खस्ताहाल'' नामक शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने लंबित पड़ी टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क बनने से मोहल्ले के कई परिवारों की आबादी को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
करीमनगर में जलभराव की समस्या को संज्ञान में लेकर सड़क और नाली निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed