{"_id":"f2d1da2966eaa41b189d059156de7759","slug":"kamble-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बचाव के लिए बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बचाव के लिए बांटे कंबल
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला प्रशासन ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर आम जनता को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला चिकित्सालय, कोतवाली के निकट स्थित रैनबसेरा, घंटाघर, सावरकर चैक, आजाद चैक और वर्णी कॉलेज चौराहे का डीएम डा. रूपेश कुमार ने भ्रमण कर आम जनता की तकलीफ को महसूस किया। डीएम ने रात्रि में रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर यात्रियों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने रेलवे परिसर में नगर पालिका की तरफ से जलाए गए अलाव की जानकारी प्राप्त की। रेलवे स्टेशन पर बहुत से गरीब व बेसहारा महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। सभी को कंबल का वितरण किया गया। रेलवे स्टेशन पर कई आवारा जानवर प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म पर घूमते मिले, इस पर उन्होंने नाराजी जताई। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बात करने के लिए भी अधीनस्थों को निर्देशित किया।
इसके पूर्व अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी एवं एसडीएम रमेश चंद्र ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जलाए अलावों का निरीक्षण किया। नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठंड के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुये पर्याप्त मात्रा में लकड़ी का प्रबंध कर लें। अपर जिलाधिकारी ने अलावों के पास बैठे लोगों को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि यदि कहीं पर अलाव जलता न मिले तो वह उनके मोबाइल नंबर पर सूचित करें।
घंटाघर, आजाद चैक और सावरकर चौक में जल रहे अलावों का निरीक्षण करने के उपरांत कोतवाली के सामने स्थित रैन बसेरा में पहुंचकर रात्रि विश्राम कर रहे लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहां पर रजाइयां और कंबल की व्यवस्था सही पायी गयी। निरीक्षण के समय 10 लोग रैन बसेरा में सोते मिले।
विज्ञापन
उधर, रेलवे स्टेशन पर कंबल वितरण के बाद अधिकारियों का काफिला जिला चिकित्सालय पहुंचा। यहां मरीजों के परिजनों को ठंड से बचाने के लिए दो स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जो निरीक्षण के समय जलते मिले। बहुत से मरीजों के परिजन अलाव के पास बैठे मिले। अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में महिला और पुरुष रोगियों को कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण के समय तहसील व नगर पालिका के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
सभी जगह बांटे जाएं कंबल
ललितपुर। डीएम ने गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए तहसील और ग्राम स्तर के अधिकारियों को अलाव जलवाने व कंबल वितरण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी और संबंधित तहसीलों के तहसीलदार अपने तहसील क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था और कंबल वितरण का कार्य कर रहे हैं।