फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kailguanwa secretary suspent

कैलगुवां सचिव को किया निलंबित

Sat, 17 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kailguanwa secretary suspent
ललितपुर। कैलगुवां ग्राम पंचायत के सचिव को जांच में सहयोग नहीं करना महंगा पड़ गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम कैलगुवां निवासी आशीष रिछारिया ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर बगैर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराए निर्माण कराने की शिकायत की थी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम के सदस्य सहायक विकास अधिकारी व अवर अभियंता ने जांच की। इस दौरान सचिव ने जांच टीम को निर्माण संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कई बार सचिव को पत्र लिखकर जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए लेकिन उन्होंने निर्देशों की अनदेखी कर दी। जांच के बिंदुओं में सामुदायिक शौचालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षों में टाइल्स का कार्य सहित अन्य कार्य शामिल थे। सीडीओ ने जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। आखिरकार जिला पंचायत राज अधिकारी डा. अवधेश सिंह ने सचिव धीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।
जीरो टोलरेंस को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। जहां भी गड़बड़ी साबित होगी, उसमें कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डा. अवधेश सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed