{"_id":"62bc5f661756f23acb34854b","slug":"juvenile-observation-home-superintendent-dies-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: हार्ट अटैक से किशोर संप्रेक्षण गृह अधीक्षक की मौत, एक साल पहले हुआ था ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: हार्ट अटैक से किशोर संप्रेक्षण गृह अधीक्षक की मौत, एक साल पहले हुआ था ट्रांसफर
Wed, 29 Jun 2022 07:49 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 07:49 PM IST
सार
संप्रेक्षण गृह अधीक्षक की मौत होने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में विभागीय स्टाफ व समाज कल्याण अधिकारी ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
Heart attack
विस्तार
हृदयघात से राजकीय संप्रेक्षण गृह अधीक्षक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ निवासी प्रमेंद्र कुमार (50) पुत्र महाबली करीब एक वर्ष पूर्व कन्नौज से स्थानांतरित होकर शहर के मोहल्ला नेहरू नगर स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह अधीक्षक पद पर आए थे। यहां वह अपने आवास में पत्नी और एक पुत्र के साथ रहते थे। जबकि दूसरा पुत्र बाहर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह प्रमेंद्र कुमार के सीने में दर्द हुआ। इस पर पत्नी व बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन