फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jugpura colony dirty all ward people disturb

जुगपुरा में घरों के सामने भरा कीचड़, निकलना दूभर

Thu, 21 May 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jugpura colony dirty all ward people disturb
जुगपुरा वार्ड नं. 8 में घर के सामने भरा गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर आठ जुगपुरा में घरों के सामने नाली का पानी भरा होने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। यहां लोगों के घर के दरवाजों के सामने कीचड़ भरा रहता है, इससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने बताया कि नाली की समस्या काफी दिनों से है, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार नगर पालिका में की। इसके बावजूद समस्या के निराकरण के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। नाली पूरी नहीं बनी, जिससे मोहल्ले में रहने वाले सभी लोगों के घरों का पानी उनके दरवाजे और खाली प्लॉट में ही भरा रहता है। नाली को आगे की ओर पूरा बना दिया जाता तो समस्या विकराल रूप नहीं लेती।
विज्ञापन

गंदा पानी भरा रहने की वजह से बीमारियां फैलने का खतरा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। गंदे पानी से बच्चे घर के दरवाजे पर भी खड़े नहीं हो पाते। लोगों के द्वारा बार- बार शिकायती पत्र के माध्यम से नगर पालिका को अवगत कराया गया, बावजूद इसके समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में नाली नहीं है। खाली प्लॉट में आसपास का गंदा पानी भरा रहता है। हम सभी मोहल्लेवासियों ने अनेक बार समस्या के संबंध में ज्ञापन के माध्यम से जिम्मेदारों को अवगत कराया, फिर भी अभी तक समाधान नहीं हुआ।
- मनीष शुक्ला
सभी के घरों का पानी एक ही जगह भरा रहता है। नाली को बना दिया जाए तो समस्या विकराल रूप नहीं लेगी। कीचड़नुमा गंदा पानी भरा रहने की वजह से बीमारियां फैलने का खतरा है। प्रशासन को इस ओर अपना ध्यान देना चाहिए।
- गौरीशंकर सेन
पुरानी नाली पूरी नहीं बनी है, जिससे मोहल्ले में रहने वाले हम सभी लोगों के घरों का पानी दरवाजे पर ही भरा रहता है। उक्त समस्या का निदान नाली बनने से हो सकता है। नाली न होने से लोगों को काफी समस्या हो रही है।
- आरके तिवारी
नाली का गंदा पानी घर के सामने भरे होने की वजह से बच्चे घर के दरवाजे पर खड़े नहीं हो पाते हैं। हमारे मोहल्ले में यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। संबंधित को समस्या का निराकरण करना चाहिए और नाली बनवानी चाहिए।

- हरिश्चंद्र नामदेव
एक तो नाली नहीं हाने से गंदगी और कीचड़ की समस्या है, दूसरे मोहल्ले वालों के घरों का पानी इकठ्ठा होकर खाली प्लॉट में भर जाता है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा है। कई बार शिकायत कर चुके पर कुछ नहीं हुआ।
- संजय जैन
मोहल्ला जुगपुरा में गंदगी की शिकायत मिली है। उसे दिखवाएंगे, यदि गंदगी होगी तो सफाई करा दी जाएगी।
- एसपी सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed