{"_id":"6962a7c9c0db1c9bcb056fcb","slug":"jpl-tournament-police-lines-beat-irrigation-by-11-runs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-149559-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपीएल टूर्नामेंट : पुलिस लाइंस की टीम ने इरिगेशन को 11 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपीएल टूर्नामेंट : पुलिस लाइंस की टीम ने इरिगेशन को 11 रन से हराया
विज्ञापन
रोमांचक रहा मुकाबला, दोनों टीम के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन। सरदार बल्लभभाई पटेल स्टेडियम में नरेंद्र सिंह पप्पी राजा की पुण्यतिथि की स्मृति में चल रहे जेपीएल टूर्नामेंट के तीसरे लीग मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें ललितपुर पुलिस लाइंस की टीम ने इरिगेशन को 11 रन से हराया।
पुलिस लाइंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले विकेट की पार्टनरशिप 50 रन की हुई। इसमें आशीष ने 16 रन और आदर्श ने 26 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद आलोक जेरी ने 26 रन और अंकुर ने 22 रन का योगदान दिया। पुलिस लाइंस टीम ने 101 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रामकुमार ने ताबड़तोड़ अंदाज में 20 रन बनाकर टीम का स्कोर 16 ओवर के मैच में 147 रन तक पहुंचा दिया। इसमें ललितपुर इरिगेशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमरजीत ने तीन विकेट झटके।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ललितपुर इरिगेशन की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम का पहला विकेट 18 रन पर गिर गया। इसके बाद दूसरे विकेट की पार्टनरशिप काफी शानदार रही और अनिकेत ने ताबड़तोड़ 36 रन बनाए। ललितपुर इरिगेशन की टीम जीत की अग्रसर थी तभी अजीत ने रिटायर आउट का निर्णय लिया। इसके तुरंत बाद ही 111 रन के स्कोर पर लगातार तीन विकेट गिर गए। एक समय जहां लग रहा था कि ललितपुर इरिगेशन की टीम यह मुकाबला जीत लेगी लेकिन मैच निर्णायक स्थिति में पहुंच गया। लास्ट की 24 बाल में इरिगेशन टीम के लिए 36 रन बने थे, लेकिन लगातार विकेट गिरने के बाद इरिगेशन टीम 15.5 ओवर में 136 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस ललितपुर की तरफ से रामकुमार को 2 विकेट लेने व 20 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, धीरज शर्मा, बद्री प्रसाद, संजय जैन, राहुल यादव, सेलू राजा, महेंद्र सिंह बुंदेला, नितिन जैन, अमित श्रीवास्तव लेखपाल आदि मौजूद रहे।