फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Joe Saheb will now also call the manager

अब मैनेजर भी कहलाएंगे जेई साहब

Sat, 17 Jun 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Joe Saheb will now also call the manager
junior - फोटो : demo
ललितपुर।
विज्ञापन

 विद्युत सब स्टेशनों पर तैनात अवर अभियंताओं को मैनेजर के पद से नवाजा जाएगा। दक्षिणांचल विद्युुत निगम के प्रबंध निदेशक ने सब स्टेेशनों की दशा और विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए यह पहल की है।
शीघ्र ही सब स्टेशनों पर जेई अब मैनेजर के रुप में कार्य करेंगे।
विद्युत विभाग द्वारा जनपद में चौदह विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सब स्टेशन के अंतर्गत अधिकांश फीडरों पर लाइनलॉस व ओवरलोड काफी अधिक रहता है। जिससे विद्युत फाल्ट में तार टूटने, ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती है। इसी के चलते दक्षिणांचल विद्युत निगम के प्रबंधक निदेशक द्वारा विद्युत लाइनलॉस कम करने और ओवरलोड में कमी लाने के लिए अब अवर अभियंताओं की जिम्मेदारी नए पद के साथ सृजित करने की पहल की है।
विज्ञापन

जिसके तहत अब अवर अभियंताओं को मैनेजर भी बनाया जाएगा। इसके तहत अब अवर अभियंता लाइनलॉस कम करने के लिए सब स्टेशनों पर ट्रांसफार्मर के मैंटीनेंस के साथ ही फीडर पर किए गए विभिन्न श्रेणी के विद्युत कनेक्शनों देने, मीटर बदलने, नए मीटर लगाने, विद्युत बकाया वसूली करने जैसे तमाम कार्य मैनेजर के रुप में करेंगे। अभी तक अवर अभियंताओं को विद्युुत फाल्ट सुधारने, विद्युत कार्यों के लिए अधिकारियों के अधीन रहकर सब स्टेशनों के अंतर्गत काम करना होता था, लेकिन अब अवर अभियंताओं को किसी एक विद्युत सब स्टेशन के मैनेजर के रुप में भी काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त् सब स्टेशन में स्थापित फीडरों के अंतर्गत हर उपभोक्ता को बेहतर सुविधा के साथ बिजली पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। इससे अवर अभियंता अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकेंगे और न ही अपनी जबाबदेही अन्य विद्युत कर्मचारियों पर डाल सकेंगे।

इस नई पहल से न सिर्फ बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि विद्युत चोरी भी कम हो सकेगी और विद्युत वसूली भी नियमित हो सकेगी। स्थानीय अधिकारियों के पास इस संबंध में डीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक की ओर से शासनादेश भी अधिशासी अभियंता को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed