{"_id":"5ebc4a208ebc3e9027450a65","slug":"job-card-demand-in-manarega-lalitpur-news-jhs166667574","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कंट्रोल रूम में जॉब कार्ड बनवाने की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कंट्रोल रूम में जॉब कार्ड बनवाने की मांग बढ़ी
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड- 19 महामारी में बाहर से आए श्रमिकों द्वारा जनपद में मनरेगा कंट्रोल रूम में नए जॉब कार्ड बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। इसलिए सभी खंड विकास अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, ताकि ग्राम पंचायतें जॉब कार्ड बनाने में सहयोग करें।
उपायुक्त श्रम एवं रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक द्वारा जॉब कार्ड बनाए जाते हैं। इसलिए जिसे भी अपना मनरेगा जॉब कार्ड बनवाना हो, वह ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक से संपर्क करके जॉब कार्ड तैयार करा ले और काम की मांग करे। ग्राम पंचायत द्वारा तत्काल उसे काम दिया जाएगा। यदि ग्राम पंचायत में जॉब कार्ड बनाने में आनाकानी की जाती है तो खंड विकास अधिकारी से संपर्क करें। यदि खंड विकास अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं तो मनरेगा कंट्रोल रूम पर सूचना दें, ताकि समस्या का निराकरण कराया जा सके।
ब्लाक तालबेहट के खंड विकास अधिकारी को मोबाइल नंबर 9454464963, ब्लाक जखौरा के खंड विकास अधिकारी का मोबाइल नंबर 9454464964, खंड विकास अधिकारी बार का मोबाइल नंबर 9454464965, खंड विकास अधिकारी बिरधा का मोबाइल नंबर 9454464966, खंड विकास अधिकारी महरौनी का मोबाइल नंबर 9454464967 और खंड विकास अधिकारी मड़ावरा का मोबाइल नंबर 9454464968 है।