फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila panchayat member booked for threating lady

दुकान में जबरन ताला डालने व धमकाने में जिपं सदस्य पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Sep 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat member booked for threating lady
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी में एक महिला की दुकान पर जबरन ताला डालने और मोबाइल पर गाली गलौज कर धमकाने के मामले जखौरा पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य व बसपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम बांसी निवासी पुष्पा दुबे ने थाना जखौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी ग्राम बांसी में एक दुकान है, जिस वह ललितपुर के डोंड़ाघाट निवासी आनंद नामदेव को किराए से दिए थी। उक्त किरायेदार द्वारा किराया न देने के कारण न्यायालय के माध्यम से दुकान खाली कराने का नोटिस दिया था, जिस पर उसने 16 सितंबर को दुकान खाली कर दी, जिस पर उसने अपना ताला डाल दिया था लेकिन ताला डालने का विरोध करते हुए बांसी निवासी लीलाधर दुबे ऊर्फ कुल्लू दुबे बसपा नेता द्वारा उसे 16 सितंबर की रात्रि करीब 10.13 बजे से उसके मोबाइल नंबर पर लाशें बिछा देने एवं अर्मादित भाषा का प्रयोग करते हुए तमंचे से हवाई फायर करते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। उसने आशंका जताई कि उक्त व्यक्ति उसके परिवारजनों के साथ कोई भी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। महिला की तहरीर के आधार पर थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी उक्त जिला पंचायत सदस्य व बसपा नेता कुल्लू दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed