फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila panchayat adyash candigate, election expenditure

जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी चार लाख रुपये तक कर सकेंगे खर्च

Fri, 18 Jun 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat adyash candigate, election expenditure
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम चार लाख रुपये तक चुनाव में खर्च कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है। प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 26 जून को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हो गया है। 26 जून तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक व अनुमोदक का स्व प्रमाणित पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो नामांकन पत्र पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाएगा। जमानत राशि निर्धारित लेखा शीर्षक के अधीन कोषागार चालान द्वारा जमा कराई जाएगी। नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की समस्त प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में संपन्न की जाएगी। तीन जुलाई को मतदान व मतगणना आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

अन्य पिछड़ा वर्ग से चुना जाएगा अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, इसलिए यह तय है कि पिछड़ा वर्ग से कोई अध्यक्ष चुना जाएगा लेकिन यह कौन होगा? इसका फैसला तीन जुलाई को मतगणना के पश्चात ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद रंग का होगा मतपत्र
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सफेद रंग के मतपत्र का उपयोग किया जाएगा। नामांकन पत्र जमा होने के साथ ही चुनाव की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। सपा के अलावा अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं, जिससे अभी चुनावी माहौल नहीं बन सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed