फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jhansi MEMU canceled for three days due to non-interlocking work

Lalitpur News: नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य के कारण तीन दिन के लिए झांसी मेमू निरस्त

Wed, 28 Jun 2023 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 28 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jhansi MEMU canceled for three days due to non-interlocking work
ललितपुर। रेल प्रशासन ने कि वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-बीना खंड के करोंदा स्टेशन पर तीसरी लाइन पर एनआई कार्य के कारण गाड़ियों संचालन में परिवर्तन किया गया है। नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य के कारण दो गाड़ियों को निरस्त किया गया है, जिसमें गाड़ी संख्या-01811 /01812 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 से 30 जून तक निरस्त रहेगी। दूसरी गाड़ी संख्या-01819 /01820 ललितपुर-बीना- ललितपुर मेमू 28 से 30 जून तक निरस्त की गई है। साथ ही रेगुलेट होने वाली गाड़ियों में गाड़ी संख्या- 19165 अहमदाबाद दरभंगा 29 जून को अगासोद से करोंदा के मध्य 50 मिनट रेगुलेट की जाएगी। गाड़ी संख्या -19484 बरौनी अहमदाबाद 28 व 29 जून को ललितपुर से करोंदा के मध्य 15 मिनट रेगुलेट की जाएगी। गाड़ी संख्या 20686 चंडीगढ़ यशवंतपुर 28 व 29 जून को ललितपुर से करोंदा के मध्य 50 मिनट रेगुलेट की जाएगी। गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद वाराणसी सिटी 28 जून को करोंदा से अगासोद के मध्य 50 मिनट रेगुलेट की जाएगी और 30 जून को भोपाल मंडल में 90 मिनट रेगुलेट की जाएगी। गाड़ी संख्या 11407 पुणे-लखनऊ 28 जून को करोंदा से अगासोद के मध्य 40 मिनट रेगुलेट की जाएगी। गाड़ी संख्या 20414 इंदौर-वाराणसी दिनांक 28 व 29 जून को करोंदा से अगासोद के मध्य 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी और 30.06.23 को भोपाल मंडल में 75 मिनट रेगुलेट की जाएगी।यह जानकारी रेलमंडल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed