फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jhanshi sattebaj is arrested from cricket ground

क्रिकेट के मैदान से पकड़ा, झांसी का सट्टेबाज

Thu, 26 Dec 2019 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
jhanshi sattebaj is arrested from cricket ground
ललितपुर। शहर में दो स्थानों पर सट्टा खिलाते दो आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। इनमें से एक झांसी का सट्टेबाज तुवन मैदान से पकड़ा गया, जहां पर क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने शहर में चल रहे जुआ व सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इस पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला एवं एसएसआई सियाराम वर्मा के नेतृत्व में टीमों ने जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस ने पनारी गांव मेें खेत पर बने टपरे से दस जुआरियों को बीती रात पकड़कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसी तरह एसएसआई सियाराम वर्मा की टीम ने तुवन मंदिर परिसर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान झांसी के थाना रक्सा अंतर्गत ग्राम सिजवाहा निवासी आशीष यादव पुत्र केहर को 1240 रुपये व पांच सट्टा पर्ची के साथ पकड़कर उसके खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई की। सदर चौकी इंचार्ज मुलायम सिंह यादव ने भी जानकारी मिलने पर सुपरमार्केट में दबिश देकर सट्टा खिलाते मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी सुनील जैन पुत्र चंपालाल को पकड़ लिया। उसके पास से एक बंडल, 580 रुपये एवं दो सट्टा पर्ची बरामद कीं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। विदित हो कि शहर में जुआ व सट्टा का खेल जगह-जगह चल रहा है। कुछ चिह्नित स्थानों में रामनगर, पिसनारी, गल्ला मंडी क्षेत्र, नदीपुुरा, गोविंद नगर, तालाबपुरा, नई बस्ती में रेलवे मालगोदाम, नर्सरी के पास, कटरा बाजार, सुपर मार्केट, आजाद पुरा तालाब का बंध के खाली क्षेत्रों में, लक्ष्मीपुरा, झांसीपुरा, घुसयाना, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में जुआ और सट्टे का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed