फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jayshree took pledge as zila panchayat adhyaksh

जयश्री के शपथ लेते ही जिला पंचायत हुई भगवामय

Thu, 25 Jul 2019 08:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
jayshree took pledge as zila panchayat adhyaksh
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को माला पहनाती जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : LALITPUR
जयश्री के शपथ लेते ही जिला पंचायत हुई भगवामय
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक के शपथ लेते ही भारतीय जनता पार्टी ने एक और किला फतह कर लिया है। जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर अब तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है, लेकिन भाजपा ने इसे सपा से छीन लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव के विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष के लिए उपचुनाव कराया गया। जिसमें सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य जयश्री खटीक ने अध्यक्ष पद का निर्विरोध चुनाव जीता है। 22 जुलाई को इस पद पर नामांकन प्रक्रिया अपनाई गई थी। इस दौरान एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। आज नामांकन पत्र वापस होने की प्रक्रिया पूर्ण होते ही जयश्री खटीक को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसके उपरांत उन्हें डीएम मानवेंद्र सिंह ने समारोहपूर्वक शपथ दिलाई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी रमेश चंद्र, राजकुमार नायक, आल्हा प्रसाद निरंजन, लीलाधर दुबे, गौरीशंकर सोनी, रमेश खटीक, जितेंद्र खटीक, राजकुमार एवं जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहीं। भारतीय जनता पार्टी इससे पहले जिला पंचायत में कभी अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई। पहली बार पार्टी ने इस पद को हासिल किया है। इससे भाजपा कार्यकर्ता काफी गदगद हैं। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी का कहना है कि पार्टी ने पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed