फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   janpad ke char block banege nagar panchayat

नपद के चार ब्लॉक शीघ्र ही बनेंगे नगर पंचायत

Fri, 08 Jan 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
janpad ke char block banege nagar panchayat
ललितपुर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जनपद के कस्बा जखौरा, बार, बिरधा और मड़ावरा शीघ ही नगर पंचायत बन जाएंगे। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पंचायत राज विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर अपर जिलाधिकारी को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जनपद के बड़े कस्बों व ब्लाक मुख्यालयों का आबादी क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। लोगों के रहन-सहन और जीवन शैली में बदलाव आ रहा है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने ब्लाक मुख्यालयों के कस्बों को नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत उन्होंने पंचायत राज विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। जिला पंचायत राज विभाग ने मड़ावरा का प्रस्ताव बनाकर अपर जिलाधिकारी को भेज दिया है, जबकि जखौरा, बिरधा और बार से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अभी तक प्रस्ताव नहीं मिल सके हैं। आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से बार व बिरधा के मानक पूरे हैं, जबकि जखौरा में दो-तीन गांव को शामिल कर मानक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर मड़ावरा का प्रस्ताव तैयार कर अपर जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है। बार, बिरधा और जखौरा का प्रस्ताव बनाने की तैयारी चल रही है। प्रस्ताव तैयार होते ही उन्हें उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. अवधेश सिंह
जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed