फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jan Aushadhi Centres could not be opened at five CHCs

Lalitpur News: पांच सीएचसी पर नहीं खोले जा सके जनऔषधि केंद्र

Wed, 01 Oct 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Centres could not be opened at five CHCs
ललितपुर। पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सस्ती दवाइयों की सुविधा घोषणा तक सीमित रह गई है। जून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। इससे मरीजों को महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की सुविधा की है। लगभग 800 प्रकार की दवाइयों व 400 सर्जिकल आइटम पर 30 से 80 फीसदी तक रियायत मिलती है। नियमित दवाइयां ले रहे शुगर, बीपी व अन्य बीमारियों के मरीजों को इससे काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

सभी सीएचसी पर जून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे। अनुबंधित कंपनी ने छह सीएचसी में जन औषधि केंद्र के लिए स्थान निर्धारित कर लिया था। लेकिन, अब तक सिर्फ सीएचसी तालबेहट पर ही सुविधा शुरू हो सकी है। महरौनी, मड़ावरा, बार, बिरधा, जखौरा सीएचसी पर मरीजों को महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीएचसी पर मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। तालबेहट में संचालित हो गया है। शेष पर जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
- डा. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed