{"_id":"5f4801758ebc3e4103684672","slug":"jamni-gate-open-lalitpur-news-jhs1748499187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामनी बांध के गेट फिर खोले गए, बढ़ रहा जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामनी बांध के गेट फिर खोले गए, बढ़ रहा जल स्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ङोगराखुर्द (ललितपुर)। मध्यप्रदेश के सागर जिले में हो रही बारिश से जामनी बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। इस कारण बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से जामनीबांध के दो गेट खोले गए। इससे कुजान घाट के पुल के ऊपर करीब चार फीट पानी आ गया। इस कारण महरौनी नाराहट यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में हो रही बारिश से पांडव वन नदी उफान पर है, इसका पानी सिमटकर जामनी बांध में पहुंच रहा है। बांध का जलस्तर देख सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बांध के दो गेट एक-एक फीट खोलकर 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। गेट खुलने की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण बांध का नजारा देखने के लिए पहुंच गए। इस दौरान महिला-पुरुषों ने सेल्फी लेकर इस मनोरम दृश्य का आनंद लिया। उधर, तार बाबू सुरेश कुमार ने बताया कि गेट खुलने से पहले राजस्व विभाग मड़ावरा, महरौनी, पाली सूचना दे दी गई थीं।
खोले जा सकते है दो और गेट
बांध के आसपास 10 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह कुल बारिश 450 मिमी हुई है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जानकारी दी है कि ऊपरी क्षेत्र में बारिश हो रही है, जिससे बांध का जलस्तर बढ रहा है, ऐसी स्थिति में दो गेट और खोले जा सकते हैं, जिससे चार हजार क्यूसेक पानी निकासी हो सकेगी।
विज्ञापन
भूखे प्यासे करते रहे इंतजार
सुबह दस से कुजान घाट पुल के ऊपर पानी होने से यातायात बंद हो गया। इससे राहगीर कई किलोमीटर दूरी का चक्कर लगाकर गतंव्य तक पहुंचे। कुछ राहगीर दूरदराज के इलाकों के थे तो दिनभर भूखे प्यासे नदी उतरने का इंतजार करते रहे। यहां जरा सा भी पानी आ जाता है और रिपटा पूरी तरह से पानी में डूब जाता है। लोगों को यह समस्या पूरे बरसात के सीजन में झेलनी पड़ती है।