फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jalsansthan yojna

नगर निकायों को खूब मिलेगा पानी, जलसंस्थान ने मांगे 1.31 करोड़

Tue, 29 Mar 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
jalsansthan yojna
ललितपुर। जनपद में नगर पालिका समेत नगर पंचायतों में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। जलसंस्थान ने 1.31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर नगर पालिका और नगर पंचायतों को भेजा है। राशि मिलते ही पेयजल आपूर्ति में आ रहे व्यवधानों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं शहर में भी पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाने लगती है। कभी बिजली तो कभी लो वोल्टेज और कभी मोटरें जलने की समस्याएं बनी रहती हैं। इसके अलावा लीकेज की भी समस्या खड़ी हो जाती है। वहीं हैंडपंप भी पानी छोड़ना शुरू कर देते हैं। कई खराब हो जाते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत हो जाती है।
विज्ञापन

पानी की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए जलसंस्थान ने 131 करोड़ का प्रस्ताव तैैयार किया है। इसमें टैंकर की मरम्मत के लिए 21.5 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। 33 लाख रुपये से हैंडपंप मरम्मत की जाएगी। मोटर खरीद के लिए 21 लाख, मरम्मत के लिए 11 लाख, रसायन केे 20 लाख, पाइप, मरम्मत और विस्तार के लिए लगभग 25 लाख रुपये की राशि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को नगर पालिका ललितपुर और नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी के लिए भेजा गया है। राशि का बजट मिलते ही कार्य शुरु किया जाएगा। इसके बाद नियमित आपूर्ति की जा सकेगी। इससे भीषण गर्मी में पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह दिया नगर पालिका और नगर पंचायतों को प्रस्ताव
स्थान - मद - राशि
नगर पालिका परिषद ललितपुर - टैंकर, पाइप लाइन, हैंडपंप मरम्मत - 71 लाख
नगर पंचायत तालबेहट - टैंकर, पाइप लाइन, हैंडपंप मरम्मत - 24.50 लाख
नगर पंचायत महरौनी - टैंकर, पाइप लाइन, हैंडपंप मरम्मत - 21 लाख
नगर पंचायत पाली - टैंकर, पाइप लाइन, हैंडपंप मरम्मत - 14.50 लाख
कुल - 1.31 करोड़
---
टैंकर और हैंडपंप की मरम्मत और पाइप लाइन आपूर्ति के उपकरण खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। राशि का बजट मिलते ही मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल सस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed