{"_id":"5eac7ba48ebc3e902d0a8d23","slug":"jal-nigam-repairing-good-supply-lalitpur-news-jhs16578274","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाएगी जल निगम की मरम्मत, सुधरेगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाएगी जल निगम की मरम्मत, सुधरेगी आपूर्ति
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरते लोग
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डोंड़ाघाट स्थित क्षतिग्रस्त स्वच्छ जलाशय एवं टंकी की मरम्मत के बाद शहर की जलापूर्ति में सुधार आने की संभावना है। अफसरों का कहना है कि पाइप लाइनों में प्रेशर के साथ पानी आएगा, इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जलापूर्ति हो सकेगी। वर्तमान में किए जा रहे काम के कारण जलापूर्ति पर ब्रेक लग गया है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। कराए गए मरम्मत के कार्य से जल निगम की मेहनत रंग लाएगी। काम शुरू हो चुका है।
गर्मी आते ही पेयजल की समस्या जगह-जगह उत्पन्न होने लगती है। बारिश के मौसम में डोंडाघाट स्थित पेयजल का जलाशय क्षतिग्रस्त हो गया था, इससे शहर के कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तत्कालीन जिलाधिकारी ने इसकी मरम्मत के लिए जहां शासन को इस्टीमेट भिजवाया था, साथ ही इसकी वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का जिम्मा जल निगम को सौंपा था। अब जल निगम ने इस पर काम आरंभ कर दिया है। इससे शहर के कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति प्रभावित हुई। इसमें मोहल्ला तालाबपुरा, गोविंद नगर, खिरकापुरा सहित कई मोहल्ले शामिल रहे। विभागीय अफसरों का मानना है कि इस काम के पूर्ण होते ही शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी पानी आसानी से पहुंच सकेगा।
गर्मी के समय में अक्सर जलापूर्ति बाधित होती है। जल संस्थान अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। इसी सीजन में लोगों को पानी की ज्यादा आवश्यकता पड़ती है और इसी दौरान जलापूर्ति अक्सर लड़खड़ाती है। इसका स्थाई समाधान करने की जरूरत है।
विज्ञापन
- नीलेश
इस समय देश लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों से घर में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, जल संस्थान की आपूर्ति गड़बड़ाने के कारण लोगों को मजबूरी में घर से निकलना पड़ रहा है। इससे लॉकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है।
- शुभम
टंकी का लीकेज सुधारते हुए पाइप लाइन को जोड़ा जा रहा है। इससे पूरी क्षमता के साथ पाइप लाइनों में पानी पहुंच सकेगा। इस वजह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं रहेगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता-जल संस्थान