फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jaklun stations are deprived of basic facilities

मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जाखलौन स्टेशन

Sat, 02 Jan 2016 12:54 AM IST
यूरो
यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
जाखलौन (ललितपुर)। दस यात्री गाड़ियां का स्टोपज होने के बाद भी जाखलौन रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। लंबे समय से सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने बीस जनवरी तक सुविधाएं नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थल देवगढ़, नीलकंठेश्वर मंदिर पाली के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के बहुत से गांवों को जोड़ने वाला जाखलौन रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत का नारा दे रहे हैं, लेकिन जाखलौन स्टेशन पर वर्षों पुराना झड़ाऊ शौचालय है। इसी शौचालय का उपयोग महिलाएं लघुशंका के लिए करती हैं। कई बार उन्हें खुले में भी लघुशंका करनी पड़ती है।
विज्ञापन


स्टेशन पर सैकड़ों यात्री प्रतिदिन आते- जाते हैं, लेकिन उनके लिए शुद्ध पेयजल का इंतजाम नहीं है। उप्र जल संस्थान ने यहां पाइप लाइन डाली है, लेकिन चोक हो जाने के कारण मरम्मत के अभाव में ठप पड़ी है। रात्रि में प्लेटफार्म पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वहां पड़े पत्थरों से टकराकर यात्री अक्सर चुटहिल हो जाते हैं। प्लेटफार्म पर टिनशेड नहीं है, जिससे बरसात के सीजन में यात्रियों को भीगते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर ओवरब्रिज बहुत बड़ी समस्या है। क्योंकि, यदि ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म पर आती है और बीच में कोई मालगाड़ी खड़ी होती है तो यात्रियों को ट्रेन के नीचे से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचना पड़ता है। लूप लाइन पर माह में बीस दिन ट्रेन खड़ी रहती है, जिससे लोगों को पटरियां पार करने में दिक्कत होती है। खासकर बीमार, अशक्त, आपरेशन कराकर आने वाले मरीजों, वृद्धों, बच्चों और महिलाओं को इसकी सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।


रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने बीस जनवरी तक रेलवे स्टेशन पर सुलभ शौचालय, आरओ मिनरल वाटर, टिनशेड, ओवरब्रिज आदि की मांग पूरे करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में बीस जनवरी से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed