फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jain sant

छोटी सोच और पैर की मोच आगे नहीं बढ़ने देती: मुनिश्री

Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
jain sant
नगर में प्रवेश करते मुनिश्री सुप्रभसागर एवं मुनिश्री प्रणत सागर महाराज - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मुनिश्री सुप्रभसागर महाराज एवं मुनिश्री प्रणत सागर महाराज का चातुर्मास हेतु नगर में बुधवार को मंगल प्रवेश हुआ। सुबह कैलगुवा तिराहा पहुंचकर सामाजिक दूरी के साथ जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उनकी अगवानी की। मुनिश्री सुप्रभसागर महाराज ने कहा कि छोटी सोच और पैर की मोच व्यक्ति को जीवन में आगे नहीं बढ़ने देती।
विज्ञापन

रास्ते में श्रद्धालुओं ने दरवाजों पर उनकी आरती उतारी और मुनिद्वय पाद प्रक्षालन किया। श्रद्धालुओं ने दरवाजों पर रंगोली सजाई। श्री अटा जैन मंदिर पहुंचने पर जैन पंचायत समिति और मंदिर के प्रबंधक ने अगुवानी की। वर्ष 2020 का चातुर्मास श्री अटा जैन मंदिर में होगा। इस दौरान मुनिश्री सुप्रभसागर महाराज ने कहा कि छोटी सोच और पैर की मोच व्यक्ति को जीवन में आगे नहीं बढ़ने देती। अगर पैर में मोच हो तो वह हमें आगे नहीं बढ़ने देती है और हमें गिरने का ख़तरा लगा रहता है। इसी प्रकार छोटी सोच के लोग हमेशा सही बात में नुक्ताचीनी करके बाल की खाल निकालने में लगे रहते हैं। मनुष्य को बड़ी सोच के साथ हमेशा सकारात्मक विचारों का होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान मंगलाचरण डॉ. सुनील संचय ने किया। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, अटा जैन मंदिर के प्रबंधक कपूरचंद लागोन, भगवानदास कैलगुवां, शीलचंद्र अनौरा, सुंदरलाल अनौरा, धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक मनोज बबीना, संजीव जैन ममता, गेंदालाल सतभैया आदि जैन पंचायत के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चातुर्मास के लिए मुनिद्वय को श्रीफल समर्पित कर निवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed