फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jailed criminal Dhaka from Baghpat met his wife and brother

Lalitpur News: जेल में बंद बागपत के अपराधी ढाका से पत्नी-भाई ने की मुलाकात

Sun, 09 Nov 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jailed criminal Dhaka from Baghpat met his wife and brother
सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, मेटल डिटेक्टर से तलाशी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिला कारागार में बंद बागपत के अपराधी ज्ञानेंद्र ढाका से शनिवार को उसकी पत्नी और भाई ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुलाकात की। मुलाकात के दौरान एलआईयू और जेल कर्मी मौजूद रहे। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर निगरानी रखी गई।



चार माह पूर्व बागपत जेल से प्रशासनिक आधार पर ललितपुर जिला कारागार स्थानांतरित किए गए बंदी ज्ञानेंद्र ढाका पर जेल के भीतर से मोबाइल के जरिए रंगदारी मांगने का आरोप है। इस संबंध में दोघट थाना, बागपत में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 6 नवंबर को डीएम और एसपी ने जिला कारागार में छापा मारकर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया था। इस मामले में जेल अधीक्षक/जेलर जीवन सिंह, डिप्टी जेलर प्रिंस बाबू और वार्डन आकाश कुशवाहा को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। जांच का जिम्मा डीआईजी जेल, कानपुर को सौंपा गया है, जिन्होंने शुक्रवार को जेल में करीब साढ़े तीन घंटे तक जांच-पड़ताल की थी।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने ज्ञानेंद्र ढाका को सिम उपलब्ध कराने वाले तालाबपुरा निवासी सतीश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस जेल कर्मियों की भी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को मुलाकात के दौरान बंदी की पत्नी और भाई की तलाशी मेटल डिटेक्टर से की गई। मुलाकात निर्धारित समय में एलआईयू और जेलकर्मियों की मौजूदगी में कराई गई।




जेलर रामनरेश गौतम ने बताया कि बंदियों से मुलाकात करने आने वालों की पूरी तरह से जांच की जा रही है। किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को जेल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। बाहर से आने वालों को साउंड सिस्टम के जरिए चेतावनी दी जा रही है कि मोबाइल, सिम या अन्य वस्तुएं लाने पर उनकी मुलाकात रद्द कर दी जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed