{"_id":"63a5ec0a8265bd0c2f4c0f02","slug":"jahendra-president-kripal-general-secretary-along-with-the-entire-executive-elected-unopposed-taldehate-news-jhs235545281","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जहेंद्र अध्यक्ष, कृपाल महामंत्री समेत पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जहेंद्र अध्यक्ष, कृपाल महामंत्री समेत पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
तालबेहट। तहसील बार संघ के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष और महामंत्री पद के एक-एक प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इससे पूर्व अध्यक्ष जहेंद्र सिंह परमार पुन: निर्विरोध अध्यक्ष और कृपाल सिंह निर्विरोध महामंत्री चुन लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा के बाद साथी अधिवक्ताओं ने माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया।
तहसील बार संघ की चुनाव प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी की देखरेख में बुधवार से शुरू हुई थी। इनमें अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष जहेंद्र सिंह परमार और बाबूलाल नरवरिया, महामंत्री पद के लिए रक्षपाल सिंह बुंदेला और कृपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इंद्रपाल सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष के अमित कुमार अहिरवार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजपाल सिंह और बहादुर सिंह बुंदेला ने नामांकन किए। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन समस्त अधिवक्ताओं की एक बैठक बार कक्ष में हुई जिसमें निर्विरोध निर्वाचन पर विचार विमर्श हुआ। इसके बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाबूलाल और महामंत्री पद के प्रत्याशी रक्षपाल सिंह बुंदेला ने अपने अपने नामांकन वापस ले लिए।
इस तरह अध्यक्ष पद पर जहेंद्र सिंह परमार, महामंत्री कृपाल सिंह महामंत्री, उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, उपमंत्री धरमन लाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष जहान सिंह एवं पुस्तकालय अध्यक्ष अमित कुुमार को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। समस्त पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद साथी अधिवक्ताओं ने माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य रूप सिंह बुंदेला, मनोहर लाल शर्मा, विनोद अवस्थी, हरीराम राजपूत सहित अधिकांश अधिवक्ता मौजूद रहे।