{"_id":"627d4e141c92b1344730b6b8","slug":"irregular-pickup-overturned-half-a-dozen-injured-lalitpur-news-jhs220577079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियत्रित पिकअप पलटी, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियत्रित पिकअप पलटी, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तेज रफ्तार भाग रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। बकरी बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित हुई थी।
थाना जखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी निवासी कल्यान की पुत्री प्रीति की शादी कस्बा पाली निवासी तंसू कुशवाहा के साथ तय हुई थी। गुरूवार की शाम को कल्यान अपने रिश्तेदारों व परिजनों संग पिकअप में सवार होकर फलदान लेकर कस्बा पाली जा रहा था। अभी पिकअप ग्राम जीरोन जखलौन के बीच ग्राम आलापुर के पास ही पहुंची थी। तभी सड़क पर अचानक बकरी आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में पिकअप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खदान में जाकर पलट गई। जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल गोरेलाल (75) पुत्र भगुंते, बृजकिशोर (12) पुत्र बाबूलाल, वृंदावन (45) पुत्र गोरेलाल, अनेक (20) पुत्र लाखन, कल्यान (35) पुत्र भैयालाल निवासीगण ग्राम दावनी, मंशाराम (35) पुत्र कमल निवासी ग्राम सिलगन को भर्ती कर लिया। जबकि अन्य मामूली रूप से चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।