फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ipl betting youth

सट्टे में उजड़ रहे है कई युवा

Mon, 05 Oct 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ipl betting youth
cricket - फोटो : cricket
तालबेहट। आईपीएल शुरू होते ही नगर में सट्टें के कारोबारी सक्रिय हो जाते हैं। इस समय मैच शुरू होते ही जगह जगह सट्टे का कारोबार शुरू हो जाता हैं। इस खेल में कई युवा अपने घर की जमा पूंजी लगा कर परिवार को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का काम कर रहें हैं। वही पुलिस प्रशासन सटीक सूचना की बात कह कर मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

किक्रेट के दिवानों के मनोरजंन के लिए आईपीएल के शुरू होते ही सट्टा खिलाने और खेलने वालों के चेहरे खिल जाते हैं। इस खेल में कई परिवारों की युुवा पीढ़ी बर्बाद हो रही हैं। इसके शौकीन प्रत्येक मैच के परिणाम से लेकर बॉल पर लगने वाले शार्ट, कैंच, रन से लेकर हार जीत पर दॉव लगाते हैं। इस समय नगर में मर्दन सिंह की प्रतिमा के आसपास, पुराने बस स्टैंड पर नगर पंचायत के पुराने कार्यालय के आसपास और नगर की कुछ तंग गलियों में सट्टे के कारोबार एक योजना बृद्ध तरीके से व्यापक पैमाने पर चल रहा हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग मोबाइल फोन पर गोपनीय भाषा एवं अपने कोड वर्ड के माध्यम से सट्टा खेल रहें हैं। नगर में इस समय प्रत्येक मैच पर लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहें हैं। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को न होना अपने आप में एक प्रश्न चिंह लगाता हैं। इस सट्टे के कारोबार में कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। कई युवा तो अपने पिता की जमा पूंजी चोरी से लगा कर और कई उधार लेकर दांव लगा रहें हैं। लोगों की मांग है कि इस अवैध कारोबार को अंजाम देने वाले और इसमें सक्रिय लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी जानकारी में मामला आया है। इस पर मैं सख्त कार्रवाई करवाता हूं। जनपद में किसी भी सूरत में सट्टे का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
कैप्टन मिर्जा मंजर बेग, पुलिस अधीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed