फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Investigation will take strong action on the fetus

भ्रूण जांच पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 22 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Investigation will take strong action on the fetus
ललितपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और भ्रूण जांच को लेकर डीएम ने दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गठित कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम डा. रुपेश कुमार ने की। सीएमओ डा. सतेंद्र कुमार ने बताया कि जननी सुरक्षा कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और ड्राप बैक कार्यक्रम को लेकर संबधित नोडल अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले नसबंदी शिविरों को लेकर डीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी हालत में एक कैंप में 30 से ज्यादा ऑपरेशन नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, पीसीपीएनडीटी कमेटी की बैठक में बताया गया कि मंडल में जनपद का लिंगानुपात सबसे ज्यादा है। यह पूर्व के 882 की अपेक्षा 905 है। प्यारी बिटिया वेबसाइट पर अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों द्वारा अपलोड किए गए फॉर्म एफ की समीक्षा की गई। समीक्षा में बताया गया कि अर्चित अल्ट्रासाउंड ने 620, एचबीएम हॉस्पिटल ने 748, जिला महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सालय ने 1,558, शिव अल्ट्रासाउंड ने 1,593, जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड ने 122, चरक अल्ट्रासाउंड ने 231 व अग्निहोत्री अल्ट्रासाउंड ने 485 फॉर्मों को अपलोड किया है। जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों को निर्देशित किया कि किसी भी सेंटर पर भ्रूण जांच की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही ऐसे संचालकों के विरुद्ध सीधे सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा, जिससे न तो राजीनामा हो सके और न ही आरोपी को जमानत मिल सके।

इसी तरह राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गठित जिला स्तरीय कोओर्डिनेशन कमेटी की बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से कोटपा एक्ट- 2003 की जानकारी दी गई। कमेटी के सचिव डा. सतेंद्र कुमार ने बताया कि सभी विभागों को तंबाकू नियंत्रण के लिए निर्देशित किया गया है।


कमेटी के विभिन्न कार्यालयों में विभागाध्यक्षों को जर्माने की बुकलेट व एक चालान की बुकलेट दी गई है। इसका मकसद सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर दो सौ रुपए तक का जुर्माना लगाए जा सके। बैठक में सीडीओ अरुण उपाध्याय, डीडीओ देवेंद्र प्रताप, डा. डी सी दोहरे, डा. मुकेश चंद दुबे, डा. एस के वासवानी, डा. हरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed