{"_id":"6202c9c1c05a866629533ce9","slug":"insurance-company-manager-died-lalitpur-news-jhs2146133179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनी के यूनिट मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कंपनी के यूनिट मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी में एक घर में रात में सोये युवक अगले दिन सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन जीवित होने की आस में उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी निवासी बीमा कंपनी के यूनिट मैनेजर बृजेंद्र सिह बुंदेला (35) पुत्र छोटे राजा सोमवार की रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।
इसके बाद अगले दिन सुबह जब वह काफी देर तक सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में जाकर उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह अंदर गए और उसे हिलाया तो वह अचेत पड़ा था जिस पर परिजनों ने गांव के एक निजी चिकित्सक को बुलाया, जिस पर चिकित्सक को कुछ समझ नहीं आने पर उसने युवक को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पिता छोटे राजा बुंदेला ने बताया कि उसके बेटे का पत्नी से विवाद चल रहा है, जिससे उसकी पत्नी डेढ़ वर्ष से मायके से नहीं लौटी है और उसकी एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ ही है। उसका बेटा अपनी बेटी को बहुत चाहता था और बेटी की याद में उसके खिलौने साथ लिए रहता था। उसने बताया कि उसका बेटा बृजेंद्र टीकमगढ़ में एक बीमा कंपनी में यूनिट मैनेजर था। वहीं शव के पोस्टमार्टम में उसके नाखून नीले पाए गए, जबकि शरीर में ब्लैक केमिकल पाया गया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर उसका बिसरा सुरक्षित रखकर आगरा में लैब में जांच के लिए भेजा गया।